देश में आने वाले समय में सोयाबीन के भाव क्या रहने की संभावना है आईए विशेषज्ञों से Soybean Rate Predict जानते हैं..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Soybean Rate Predict | खरीफ सीजन की शुरुआत के एक महीने पहले सोयाबीन के भाव में धीरे-धीरे छलांग लगाना शुरू की थी, जो अब जाकर थमती हुई नजर आ रही है। सोयाबीन के भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल को टच कर गए थे। लेकिन पिछले दो दिनों के दौरान भाव में तकरीबन 1000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान बीज वाले ग्रेडिंग सोयाबीन के भाव ऊंचे ही बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय और सीजन में सोयाबीन के भाव की क्या स्थिति (Soybean Rate Predict) रहने वाली व्यापार विशेषज्ञ से जानते हैं..
अफ्रीका से आयात हो रहा सोयाबीन
देश में सोयाबीन की कमी बनी हुई है। सोयाबीन की कमी के बीच सोयाबीन संयंत्र संचालक अफ्रीका एवं अन्य देशों से सोयाबीन आयात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने मध्य प्रदेश के सोया प्लांटों ने पहली बार अफ्रीका से नॉन-जीएम सोयाबीन आयात का सौदा किया है। सौदे के तहत करीब 8 लाख बोरी अनुमानित 7,000 से 7,500 क्विंटल सोयाबीन जून-जुलाई में पहुंचने की संभावना है। (Soybean Rate Predict)
सोयाबीन की शॉर्टज के चलते विदेश से सोया खली के कुछ सौदे रद्द करने पड़े हैं। फिलहाल बेनिन, नाइजर, टोगो और नाइजीरिया से सोयाबीन लोड होकर भारत आ रहा है। सोयाबीन व्यापारी अमर अग्रवाल के अनुसार भारत में आयात सीमित मात्रा में होता है। पिछले वर्ष करीब 4 लाख बोरी सोयाबीन आयात हुआ था। अमेरिका और ब्राजील के सोयाबीन पर प्रतिबंध के बाद अफ्रीकी सोयाबीन मंगवाया जा रहा है।
सोया प्लांटों को अगले पांच महीनों तक सोयाबीन की जरूरत बताई जा रही है। इसी कारण आगे और सौदे होने की स्थिति भी बन सकती है। देशभर में उपलब्धता कम होने से आयात पर निर्भरता बढ़ी है। (Soybean Rate Predict)
सोयाबीन उत्पादन 3% बढ़ा, वैश्विक बाजार पर दबाव
दुनिया में सोयाबीन उत्पादन लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। खासकर ब्राजील में किसानों को अच्छे दाम और निर्यात मांग मिलने से उत्पादन तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही अमेरिका, अर्जेन्टीना और चीन में भी पैदावार सुधरने की संभावना बन रही है।
ऐसे में इंटरनेशनल ग्रेन्स कौंसिल (आईजीसी) ने 2026-27 सीजन में वैश्विक सोयाबीन उत्पादन 3 प्रतिशत बढ़कर 44.20 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इसका असर अब भारतीय बाजार और इंदौर मंडी की कारोबारी धारणा पर भी दिखाई देने लगा है। इंदौर मंडी में फिलहाल सोयाबीन के भाव क्वालिटी अनुसार 6900 से 7400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोले जा रहे हैं। (Soybean Rate Predict)
आने वाले समय में सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे
डॉलर की कीमत लगातार बढ़ने और रुपए के कमजोर होने का असर देश में आयात होने वाली वस्तुओं पर भी पड़ रहा है। विदेश से आयात महंगा हो गया है जिसके कारण स्थानीय बाजार में भी तेजी का रूख बना हुआ है। सोयाबीन कारोबारी विशेषज्ञ बताते हैं कि सोयाबीन के भाव में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है आने वाले समय में सोयाबीन के भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे नहीं आएंगे। इधर सरकार ने भी सोयाबीन के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है ऐसे में सोयाबीन के भाव कम होने की संभावना नहीं है। (Soybean Rate Predict)
सोया प्लांटों में सोयाबीन खरीदी भाव
इंदौर (मध्यप्रदेश) अडाणी 6800 अमृत 6750 अवी एग्री 6900 बंसल 6800 बैतूल सतना 6450 बैतूल 6450 कोरोनेशन 6500 धानुका 6750 धीरेंद्र 6775 दिव्य ज्योति 6600 गुजरात 6500 आइडिया 6750 केएन एग्री 6800 केपी सॉल्वेक्स 6650 खंडवा 6750 लिविंग फूड 6850 मित्तल 6850 एमएस सॉल्वेक्स 6600 नीमच 6775 पतंजलि फूड 6750 प्रकाश 6875 प्रेस्टीज 6700 रामा फास्फेट 6600 सांवरिया 6700 सोनिक 6700 सालासर 6800 स्नेहिल 6800 स्काईलार्क 6700 सूर्या फूड 6700 विप्पी 6720 रुपए प्रति क्विंटल। (Soybean Rate Predict)
महाराष्ट्र – धुले दिसान 7025 मालेगांव 7000 नंदूरबार 6840 ओम श्री 7070 संजय 7000 रुपए प्रति क्विंटल। नागपुर- गोयल 6700 श्यामकला 6500 शालीमार 6625 स्नेहा 6750 तान्या 6700 रुपए प्रति क्विंटल। (Soybean Rate Predict)
(नोट :– यह भाव दिनांक 7 जून 2026 की स्थिति के हैं।)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े …डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..
मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





