बागवानी मिशन योजना के तहत पॉलीहाउस, ट्रैक्टर, कोल्ड स्टोरेज व ड्रैगन फ्रूट के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें आवेदन जानें..

एमपी में एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन Horticulture Mission Application की प्रक्रिया क्या है जानिए..

Horticulture Mission Application | मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी मिशन (MIDH) योजना अंतर्गत विभिन्न घटकों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु पात्र किसानों से MPFSTS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है एवं किसे मिलेगा योजना का लाभ आइए जानते हैं..

इनके लिए मिलेगा अनुदान

योजना (Horticulture Mission Application) के तहत बड़ी नर्सरी की स्थापना, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, आम, अमरूद, पपीता, सीताफल एवं आंवला सहित विभिन्न फलोद्यानों की स्थापना, सब्जी, प्याज, पुष्प एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, जीर्णोद्धार, फेंसिंग, फ्रूट बंच कवर, वीड मैनेजमेंट, जैविक खेती के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, वर्मी बेड एवं जैविक प्रमाणीकरण, बागवानी यंत्रीकरण तथा फसलोत्तर प्रबंधन के अंतर्गत फार्मगेट पैक हाउस, प्री-कूलिंग यूनिट, कोल्ड रूम, कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चैम्बर एवं लो-कॉस्ट प्याज-लहसुन भंडारण सहित अन्य स्वीकृत घटकों के लिए अनुदान का प्रावधान है।

MPFSTS पोर्टल पर होंगे आवेदन

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Horticulture Mission Application) के तहत ट्रैक्टर, पॉलीहाउस, बगीचे, नर्सरी और कोल्ड स्टोरेज जैसी 40+ योजनाओं पर 50% तक सब्सिडी मिलेगी। इस योजना का फायदा उठाने के लिए इच्छुक किसान विभाग के आधिकारिक MPFSTS पोर्टल (mpfsts.mp.gov.in) के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उद्यानिकी विभाग मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल mpfsts.mp.gov.in पर जाएं।

यदि आप पहली बार आ रहे हैं, तो कृषक पंजीयन (Farmer Registration) करें। पहले से पंजीकृत किसान सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

लॉगिन करने के बाद “MIDH योजना अंतर्गत आवेदन” के लिंक पर क्लिक करें।

अपनी पसंद के घटक (जैसे- ट्रैक्टर, पॉलीहाउस, या बगीचा) का चयन करें।

मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदनों में से लाभार्थियों का चयन विभाग द्वारा ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा।

चयनित होने के बाद ही शासन के नियमानुसार अनुदान राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। (Horticulture Mission Application)

लॉटरी के माध्यम से होगा पात्र किसानों का चयन

एकीकृत बागवानी मिशन (Horticulture Mission Application) योजना अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों में से पात्र हितग्राहियों का चयन संचालनालय द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।

योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज (जैसे भूमि के कागजात, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाइल नंबर आदि) और विस्तृत आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए किसान भाई अपने जिले के जिला उद्यानिकी कार्यालय या विकासखंड (ब्लॉक) स्तर के उद्यानिकी कार्यालय में कार्यालयीन समय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। (Horticulture Mission Application)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

मोबाइल से होगा केसीसी लोन का आवेदन, बैंक से 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सरकार ने लॉन्च किया एप, मिलेंगे यह फायदे..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment