बड़ी खबर ; खरपतवार नाशक यह दवाई होगी पूर्णतः प्रतिबंधित, केंद्र सरकार ने की तैयारी, देखें डिटेल..

केंद्र सरकार पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride) पर लगाएगी पूर्ण प्रतिबंध, देखें पूरी जानकारी..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Paraquat Dichloride | पिछले कुछ वर्षों के दौरान खरीफ एवं रबी सीजन की फसलों में खरपतवार नियंत्रक दवाइयां का चलन बढ़ा है। यही कारण है कि मार्केट में खरपतवारनाशी दवाइयां बनाने वाली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बड़ी।

ऐसे में कई ऐसी कंपनियों की दवाइयां भी मार्केट में आ गई जिसे पशु एवं मानव स्वास्थ्य पर गंभीर विपरीत असर पड़ा। Paraquat Dichloride

समय-समय पर इन खरपतवार नाशक दवाइयों के सूक्ष्म परीक्षण के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जिसके चलते सरकार ने कई कंपनियों की खरपतवार नाशक दवाइयां के साथ-साथ अन्य कीटनाशक दवाइयां के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया।

इसी बीच सरकार ने हाल ही में एक और मशहूर खरपतवार नाशक दवाई पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है, आईए जानते हैं Paraquat Dichloride पूरी डिटेल..

केंद्र सरकार ने ड्राफ्ट की अधिसूचना जारी की

खरपतवार नाशक पैराक्वाट डाइक्लोराइड को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने इसके निर्माण, आयात, परिवहन, बिक्री, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 13 जुलाई 2026 को भारत के राजपत्र में ड्राफ्ट अधिसूचना प्रकाशित की गई। Paraquat Dichloride

कई देशों में प्रतिबंधित है यह खरपतवार नाशक

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना में जनता से सुझाव मांगे गए हैं। पैराक्वाट डाइक्लोराइड को प्रतिबंधित करने का यह प्रस्ताव सरकार ने मानव और पशु स्वास्थ्य के लिए जोखिम को देखते हुए रखा है। गौरतलब है कि पैराक्वाट डाइक्लोराइड कई देशों मेंप्रतिबंधित है। दुनिया के कई देशों में इस पर प्रतिबंध या कड़े प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। Paraquat Dichloride

30 दिन के बाद होगा पूर्ण प्रतिबंध पर फैसला

केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध अभी अंतिम प्रतिबंध नहीं है। ड्राफ्ट पर 30 दिनों तक जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। यदि प्रस्ताव अंतिम रूप से लागू होता है, तो पूरे देश में पैराक्वाट डाइक्लोराइड के उत्पादन से लेकर बिक्री और उपयोग तक पर रोक लग सकती है। Paraquat Dichloride

किसानों के लिए जरूरी बात यह है कि फिलहाल यह ड्राफ्ट प्रस्ताव है। अंतिम आदेश आने के बाद ही साफ होगा कि प्रतिबंध कब से और किस तरह लागू होगा।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..बागवानी मिशन योजना के तहत पॉलीहाउस, ट्रैक्टर, कोल्ड स्टोरेज व ड्रैगन फ्रूट के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें आवेदन जानें..

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

मोबाइल से होगा केसीसी लोन का आवेदन, बैंक से 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सरकार ने लॉन्च किया एप, मिलेंगे यह फायदे..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment