सोशल मीडिया पर मौसम की जानकारी लेने वालों के लिए जरूरी खबर, मौसम का अनुमान लगाने वालों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा…

सोशल मीडिया पर मौसम की जानकारी (Weather Forecast) लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर, क्या है पूरी जानकारी देखें..

Weather Forecast | आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो एवं मैसेज की बाढ़ नजर आती है कि इस दिन बारिश होगी और इस दिन सुखा रहेगा। सोशल मीडिया ने इन मैसेज और वीडियो को जबरदस्त हवा दी है। इसके कारण आम किसान और आम जनमानस कन्फ्यूजन की स्थिति में होने लगा है कि आखिर कौन सही है और कौन गलत।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कतिपय मौसम वैज्ञानिक किस विशेषज्ञता के आधार पर यह भविष्यवाणीयां करते हैं, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। इसके बावजूद लाखों फॉलोअर्स होने के कारण इनकी पोस्ट एवं वीडियो वायरल हो जाते हैं।

लाखों फॉलोअर्स एवं व्यूवर्स के आधार पर कई लोग तो आंख बंद करके इनकी पोस्ट एवं वीडियो पर विश्वास भी करते हैं। कभी-कभार इन कथित विशेषज्ञों की भविष्यवाणीयां सच हो जाती है, इसके बाद तो इनके हौसले आसमान को छू जाते हैं और अगली पोस्ट में पिछली पोस्ट का हवाला देकर अच्छे फॉलोअर्स और व्यूवर्स बढ़ाने के लिए और अधिक बड़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।

इन सब के बीच जानकारी हासिल करने वाले आम लोग और किसान गलत जानकारी (Weather Forecast) के कारण भ्रमित होते रहते हैं। इसी बात को लेकर वैज्ञानिकों ने जो रिसर्च की है और इसके क्या परिणाम आए हैं, आईए जानते हैं..

स्टडी में यह चौंकाने वाले खुलासे हुए

सोशल मीडिया पर चलने वाली (Weather Forecast) की इन पोस्टों का क्या असर पड़ता है इसको लेकर हाल ही में एक स्टडी हुई। इस स्टडी के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। गलत मौसम का पूर्वानुमान सिर्फ प्लान नहीं बिगाड़ता, यह लोगों की भावनाओं और मानसिक स्थिति पर भी सीधा असर डालता है।

हालिया अध्ययन में पाया गया कि मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast) में गलती होने पर लोग अलग-अलग तरह के तनाव से गुजरते हैं। जिन इलाकों में बारिश का अनुमान जरूरत से ज्यादा लगाया गया, वहां रहने वालों में घबराहट, बेचैनी और थकान जैसी समस्याएं ज्यादा दिखीं। वहीं, जहां बारिश का अनुमान कम लगाया गया, वहां के लोग असमंजस, शर्मिंदगी और उदासी में ज्यादा नजर आए।

हजारों ऑनलाइन पोस्ट के विश्लेषण से तैयार हुई रिपोर्ट

यह अध्ययन पोहांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने 2023 में ‘टाइफून खानून’ के दौरान किया था। शोधकर्ताओं ने 613 मौसम केंद्रों के बारिश के आंकड़ों और एआई की मदद से उस समय की 43 हजार से ज्यादा ऑनलाइन पोस्ट का विश्लेषण किया।

इस अध्ययन में यही बात सामने आई कि मौसम की गलत जानकारी (Weather Forecast) के कारण कई लोगों का पूरा प्लान बिगड़ रहा है और कृषि संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों में तनाव, चिड़चिड़ापन और अन्य प्रकार की समस्याएं देखने को मिली।

किसान साथी एवं आम लोग इन बातों पर ध्यान दें

इस रिपोर्ट के पश्चात विशेषज्ञों ने किसानों एवं आम लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी वायरल पोस्ट या वीडियो (Weather Forecast) पर ज्यादा ध्यान ना दें । इसके स्थान पर स्थानीय मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अधिकृत समाचारों पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा प्रमुख समाचार पत्रों और प्रमुख टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित किए जाने वाले मौसम समाचार की अधिकृत जानकारी पर ही ध्यान दें।

विशेषज्ञ बताते हैं कि सोशल मीडिया खासकर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी को जितना हो सके नजरअंदाज किया जाना ठीक रहेगा, क्योंकि यह एल्गोरिथम के आधार पर चलते रहते हैं अर्थात आप जैसा देखते हैं, वैसा ही आपको दिखाते रहते हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पोस्ट एवं वीडियो में लाइक, कमेंट, शेयर और फॉलो की बातें चलती रहती है। किसान एवं आम लोग इनके (Weather Forecast) के चक्कर में ना उलझे।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

मोबाइल से होगा केसीसी लोन का आवेदन, बैंक से 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सरकार ने लॉन्च किया एप, मिलेंगे यह फायदे..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment