खाद वितरण को लेकर नया आया अपडेट, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा खाद, देखें डिटेल..

एमपी में खाद्य वितरण (Fertilizer Distribution) को लेकर नया आदेश अंजरी हुआ है सरकार इसके लिए अभियान चलाएगी आईए जानते हैं पूरी डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Fertilizer Distribution | मध्यप्रदेश में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आगामी रबी सीजन में खाद की किल्लत से बचने के लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

20 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में कृषि, राजस्व, सहकारिता तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अमला गांव-गांव और किसान के घर तक पहुंचेगा।

इस दौरान किसानों की डिजिटल फार्मर आईडी बनाई जाएगी। साथ ही किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) से जोड़ने, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने और रबी फसलों के लिए समय से खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। Fertilizer Distribution

सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही रबी सीजन में खाद की मांग के समय सोसायटियों पर अचानक बढ़ने वाले दबाव को कम करना है। इसके लिए किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अक्टूबर-नवंबर में जब रबी फसलों की बोवनी के दौरान खाद की Fertilizer Distribution मांग बढ़ती है, तब समितियों पर भीड़ और आपूर्ति का दबाव न बने, इसके लिए किसानों को पहले ही खाद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Fertilizer Distribution | गांव-घर जाकर बनेगी डिजिटल फार्मर आईडी

विशेष अभियान के दौरान चारों विभागों का मैदानी अमला किसानों से संपर्क करेगा। अभियान में उन किसानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनकी अभी तक डिजिटल फार्मर आईडी नहीं बनी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि पात्र किसानों का पंजीयन पूरा कराया जाए और उन्हें सहकारी संस्थाओं तथा कृषि से जुड़ी सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जाए। Fertilizer Distribution

फार्मर आईडी बनने के बाद किसान की कृषि संबंधी जानकारी डिजिटल व्यवस्था में दर्ज होगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसान तक पहुंचाने, किसान की पहचान सुनिश्चित करने और योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आठ योजनाओं का लाभ प्रभावित होगा

फार्मर आईडी अब किसानों के लिए महज एक डिजिटल पहचान नहीं रह गई है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह महत्वपूर्ण आधार बनती जा रही है। इसके अभाव में किसानों को आठ प्रमुख योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। Fertilizer Distribution

सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव समर्थन मूल्य पर कृषि उपज बेचने पर पड़ेगा। फार्मर आईडी नहीं होने पर किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, सरसों, धान और मूंग जैसी फसलों का विक्रय नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा खाद तथा अनुदान पर मिलने वाले बीज की सुविधा में भी दिक्कत आ सकती है। कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने में भी फार्मर आईडी महत्वपूर्ण होगी। Fertilizer Distribution

पैक्स से जोड़कर किसान क्रेडिट कार्ड पर जोर

अभियान में किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। इसके साथ ही पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने पर जोर रहेगा। इससे किसानों को खेती के लिए आवश्यक ऋण सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Fertilizer Distribution

सरकार की योजना है कि किसान समय पर कृषि ऋण, खाद और अन्य जरूरी इनपुट की व्यवस्था कर सकें। रबी सीजन की शुरुआत से पहले इन प्रक्रियाओं को पूरा करने से किसानों को बोवनी के समय अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

अग्रिम खाद उठाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

रबी सीजन 2026-27 को देखते हुए खाद की उपलब्धता को लेकर भी अभियान में विशेष रणनीति अपनाई गई है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य खाद की मांग को कुछ समय में बांटना है, ताकि बोवनी के पीक समय में समितियों पर एक साथ बड़ी संख्या में किसान खाद लेने नहीं पहुंचें। Fertilizer Distribution

अक्टूबर और नवंबर में रबी फसलों की बोवनी के दौरान खाद की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में पहले से खाद उठाने की व्यवस्था से समितियों पर दबाव कम होगा और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

चार विभागों के समन्वय से अभियान

अभियान की खास बात यह है कि इसमें केवल कृषि विभाग ही नहीं, बल्कि राजस्व, सहकारिता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। अलग-अलग विभागों के मैदानी अमले के समन्वय से किसानों की पहचान, डिजिटल पंजीयन, सहकारी समितियों से जुड़ाव और ऋण सुविधा जैसी प्रक्रियाओं को एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा। Fertilizer Distribution

सरकार का जोर इस बात पर है कि अभियान के दौरान कोई पात्र किसान डिजिटल पहचान और योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विभागीय अमले को गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।

15 सितंबर तक चलेगा अभियान

विशेष अभियान 20 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में किसानों को अपनी फार्मर आईडी बनवाने, सहकारी समिति से जुड़ने और किसान क्रेडिट कार्ड सहित जरूरी सुविधाओं की प्रक्रिया पूरी कराने का अवसर मिलेगा। Fertilizer Distribution

सरकार की कोशिश है कि रबी सीजन शुरू होने से पहले अधिक से अधिक किसान डिजिटल व्यवस्था से जुड़ जाएं और खाद, बीज, ऋण, फसल बीमा तथा कृषि यंत्रों से जुड़ी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े .. धान की फसल में इन कीट रोग का खतरा सबसे ज्यादा, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

बौना वायरस ने बढ़ाई धान की खेती करने वाले किसानाें की टेंशन, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

सोयाबीन में तीसरा स्प्रे कब करें? फूल आने की अवस्था में इन दवाइयों का इस्तेमाल करें किसान

धान की पैदावार बढ़ाने के लिए इस चीज पर अवश्य ध्यान दें किसान, कीट-रोग से भी ज्यादा पहुंचा है नुकसान

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment