मौसमी सिस्टम एक्टिव हुआ, एमपी के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

एमपी में भोपाल से लेकर जबलपुर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की Weather 2026 चेतावनी जारी। देखें डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Weather 2026 | मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर लगातार बना हुआ है, जिससे प्रदेश के पूर्वी-उत्तरी जिलों में अति भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने विंध्य-महाकोशल के सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला व बालाघाट जिलों में रविवार को भी भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार-शनिवार की रात रीवा संभाग में हुई अति भारी बरसात से सतना और रीवा जिलों के नदी-नालों में इस कदर बाढ़ आई कि रेल यातायात तक रोकना पड़ा। मौसम के मौजूदा संकेतों के मुताबिक अगले चार दिनों weather 2026तक इस क्षेत्र में बाढ़ का संकट और गहरा सकता है।

कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने विंध्य-महाकोशल के सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला व बालाघाट जिलों में रविवार को भी भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। सोमवार को भी सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों में भारी वर्षा का अंदेशा जताया गया है। Weather 2026

मध्य व पश्चिमी MP की ओर बढ़ेगा बारिश का सिस्टम

रविवार को यह सिस्टम पूर्वी जिलों पर अति मेहरबान रहेगा, लेकिन मध्यवर्ती जिलों जैसे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की छिटपुट बरसात होती रहेगी। सोमवार को निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ बारिश का प्रभाव पूर्वी हिस्सों से मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर खिसक सकता है। Weather 2026

भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. वहीं मालवा और निमाड़ के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Weather 2026

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, तेज बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। Weather 2026Weather 2026

पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिससे आने वाले घंटों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

मोबाइल से होगा केसीसी लोन का आवेदन, बैंक से 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सरकार ने लॉन्च किया एप, मिलेंगे यह फायदे..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment