इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने लॉन्च किए दो नए उत्पाद, धान की बीमारियों पर मिलेगा प्रभावी नियंत्रण

इफको-एमसी ने 2 नए प्रोडक्ट (IFFCO-MC New Product) लॉन्च किये। ‘स्वर्णारंभ 2026’ कार्यक्रम में हुआ भव्य लॉन्च, 350 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा। देखें पूरी डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

IFFCO-MC New Product |इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए दो नए उत्पाद ‘मित्सुकी’ और ‘नेक्सावेट’ लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने पहले भव्य प्रोडक्ट लॉन्च कार्यक्रम ‘स्वर्णारंभ 2026: मार्चिंग टुवर्ड्स ए न्यू गोल्डन डिकेड’ के दौरान इन उत्पादों को पेश किया। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र, कृषि व्यवसाय, वैश्विक प्रौद्योगिकी साझेदारों, चैनल पार्टनर्स, मीडिया और किसान समुदाय सहित 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये दोनों उत्पाद खासतौर पर धान की फसल को बीमारियों से बचाने और कृषि रसायनों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं। आइए जानते हैं इन नए उत्पादों की खासियत और ये किसानों के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हो सकते हैं…

नवाचार को लेकर क्या बोले इफको-एमसी के अध्यक्ष | IFFCO-MC New Product

इफको और इफको-एमसी के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय कृषि के विकास में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इफको-एमसी किसानों तक विश्वस्तरीय और किसान-केंद्रित तकनीक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में सुधार और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

‘मित्सुकी’ धान की प्रमुख बीमारियों पर करेगा नियंत्रण

IFFCO-MC New Product कंपनी के अनुसार, ‘मित्सुकी’ एक 9(3) पेटेंटेड फफूंदनाशी है, जिसे थायोफेनेट मिथाइल और पिकॉक्सीस्ट्रोबिन के संयोजन से विकसित किया गया है। यह धान की प्रमुख बीमारियों जैसे शीथ ब्लाइट, ब्लास्ट और ग्रेन डिसकलरेशन के प्रभावी नियंत्रण में मदद करेगा। इससे किसानों को धान की फसल को कई गंभीर रोगों से बचाने में सहायता मिलेगी।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

‘नेक्सावेट’ बढ़ाएगा कृषि रसायनों की प्रभावशीलता

IFFCO-MC New Product | वहीं ‘नेक्सावेट’ नींबू वर्गीय अर्क आधारित सिलिकॉन एडजुवेंट है, जो फसलों पर किए जाने वाले स्प्रे के फैलाव, चिपकाव और अवशोषण क्षमता को बेहतर बनाता है। इससे कृषि रसायनों की प्रभावशीलता बढ़ती है और किसानों को बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहती है। यह उत्पाद खासतौर पर छिड़काव को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तैयार किया गया है।

किसान-प्रथम सोच का प्रतीक है यह लॉन्च (IFFCO-MC New Product)

इफको-एमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज वार्श्नेय ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की किसान-प्रथम और नवाचार आधारित सोच का प्रतीक है। उनके अनुसार, उन्नत तकनीकों और वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से कंपनी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराती रहेगी।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..120 दिनों तक बिना कीटनाशक फलों को देगा सुरक्षा, ICAR ने किसानों के लिए तैयार किया ‘शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप’

खाद वितरण में हुआ बड़ा बदलाव, एमपी में खाद वितरण का हाइब्रिड मोड हुआ लागू, कैसे मिलेगा खाद, देखें डिटेल..

धान की फसल में इन कीट रोग का खतरा सबसे ज्यादा, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी…

एमपी के 82.70 लाख किसानों के खातों में सीएम ने डाले 3,300 करोड़ से अधिक की राशि, देखें डिटेल..

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment