मध्य प्रदेश में खाद्य वितरण व्यवस्था (MP Fertilizer Distribution) में बदलाव हुआ है आईए जानते हैं पूरी डिटेल..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
MP Fertilizer Distribution | मध्य प्रदेश सरकार ने फिलहाल ई-विकास पोर्टल के साथ हाइब्रिड मोड से खाद वितरण करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। हाईब्रिड मोड में उर्वरक वितरण करने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में खाद्य वितरण की व्यवस्था ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से शुरू की गई थी, लेकिन इस ई-टोकन प्रक्रिया के दौरान किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
जिसके कारण प्रदेश के किसानों ने आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया। मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था सहित अन्य मांगों के संदर्भ में किसानों ने राजधानी में डेरा भी डाल दिया था।
इसके बाद सरकार ने मूंग खरीदी कल लक्ष्मी बढ़ाया और इसके साथ-साथ ई-टोकन प्रणाली के स्थान पर हाइब्रिड मोड पर उर्वरक वितरण MP Fertilizer Distribution का नया नियम लागू किया। इस हाइब्रिड मोड के बारे में आइए जानते हैं ..
अंगूठा और ओटीपी से भी मिलेगी खाद
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए कृषि विभाग ने राज्य सरकार के निर्देश के पश्चात हाइब्रिड वितरण व्यवस्था लागू कर दी है। MP Fertilizer Distribution
अब किसानों को टोकन के साथ-साथ बिना टोकन भी पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर या मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए खाद मिल सकेगी। नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो गई है। विभाग का कहना है कि इससे खाद वितरण तेज होगा और किसानों को केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बुक टोकन के आधार पर भी मिलेगा खाद
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार टोकन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त नहीं की गई है। जिन किसानों ने पहले से टोकन बुक कराया है, उन्हें पूर्व की तरह टोकन के आधार पर खाद मिलेगा। MP Fertilizer Distribution
वहीं बिना टोकन पहुंचे किसानों को बायोमेट्रिक सत्यापन या ओटीपी के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों व्यवस्थाएं एक साथ संचालित होने से किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी।
कैसे काम करेगा हाइब्रिड मोड
- किसान अपने आधार और मोबाइल नंबर के साथ खाद खरीदेगा।
- व्यापारी सिस्टम में किसान की जानकारी और खाद का विवरण दर्ज करेगा।
- किसान को निर्धारित मात्रा में खाद प्रदान की जाएगी। MP Fertilizer Distribution
- खाद बेचने के बाद जानकारी पोर्टल पर अपलोड/दर्ज होगी।
- सभी जानकारी पोर्टल पर सुरक्षित और पारदर्शी होगी।
इससे किसानों को मिलेंगे यह फायदे
- इसमें किसान का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और उसे दी गई खाद का पूरा ब्यौरा होगा।
- खाद बेचने के बाद जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी।
- किसान का आधार नंबर अनिवार्य होगा।
- किसान का मोबाइल नंबर जुड़ा होगा।
- उसे दी गई खाद का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध होगा। MP Fertilizer Distribution
- इससे पारदर्शिता बनेगी और किसानों को सही मात्रा में खाद मिलेगी।
- ऑनलाइन रिकॉर्ड से गड़बड़ी पर रोक लगेगी।
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश
- दिनांक 30 जुलाई 2026 तक ई-विकास से वितरित उर्वरक की मात्रा का अभिलेख संधारित कर रखा जावे। MP Fertilizer Distribution
- दिनांक 30 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक जो उर्वरक किसानों को विक्रय किया जावेगा इस हेतु किसान का आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नम्बर आदि दस्तावेज एवं प्रदाय उर्वरक की कंपनी वार (यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी, एमओपी पृथक पृथक) मात्रा सहित जानकारी, आवश्यक रूप से संधारित की जावे।
- विक्रय की गई मात्रा को बाद में पोर्टल पर इंद्राज करना होगा और बिन्दु क्रमांक-02 में अंकित जानकारी पैक्स, विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्र, एम.पी. एग्रो के विक्रय केन्द्र एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा रजिस्टर में निर्धारित प्रपत्र में संधारित की जाना होगी। MP Fertilizer Distribution
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..एमपी के 82.70 लाख किसानों के खातों में सीएम ने डाले 3,300 करोड़ से अधिक की राशि, देखें डिटेल..
पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मिलेगा 35% अनुदान, कैसे ले लाभ जानिए..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई के पहले करें यह काम..
केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






आपके द्वारा कृषि संबंधी प्रयास वास्तव में सराहनी है इस पुनीत कार्य के लिए आपको हृदय की गहराइयों से धन्यवाद आपका ही शुभेच्छु मिलन बाजपेई कृषक गाडामोडखुर्द तहसील राहतगांव विकासखंड टिमरनी जिला हरदा मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9340 7872 78
बहुत-बहुत धन्यवाद