मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि किसानों के खातों में अंतरित कर दी गई है, Balaram Krishi Mahotsav आईए जानते हैं डिटेल..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Balaram Krishi Mahotsav | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को सौगात देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3,300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।
इस अवसर पर किसानों को वर्ष 2025-26 की तीसरी और वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में 4,000 की राशि प्राप्त हुई। आईए जानते हैं, Balaram Krishi Mahotsav पूरी डिटेल..
खंडवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जैविक एवं हाईटेक खेती, खाद्य प्रसंस्करण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करने के साथ ही खंडवा में पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने खंडवा-बूंदी मार्ग के लिए 15 सिंतबर से पहले टेंडर जारी होने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसानों की ओर से हल भेंट कर स्वागत किया गया। Balaram Krishi Mahotsav
पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा किसानों का कल्याण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार किसान कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसान अपनी मेहनत और पसीने से धरती से अन्न उगाते हैं और भूखों को अन्न उपलब्ध कराते हैं। Balaram Krishi Mahotsav
किसानों के प्रति हमारी सरकार के मन में अगाध सम्मान है। राज्य सरकार ने आज प्रदेशभर के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसान भाइयों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 3300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। किसान भाइयों को आज एक साथ 4-4 हजार रुपए अपने बैंक खातों में मिले हैं।
प्रदेशभऱ में आयोजित हो रहे बलराम महोत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की क्षमताओं को पहचानती है। भारत वह देश है, जो अपनी परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो पर विश्वास करती है, जिसमें चीटी जैसे एक छोटे जीव को भी हम खाना खिलाने की चिंता करते हैं। Balaram Krishi Mahotsav
पहली रोटी गोमाता को और आखिरी रोटी स्वान देवता को देते हैं। भगवान बलराम हमारे कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। किसान की आय दोगुना करने के लिए वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेशभर में बलराम महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।
हमारी संकल्प शक्ति से बढ़ी है प्रदेश में सिंचाई क्षमता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह किसानों के प्रति हमारी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हेक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हेक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। Balaram Krishi Mahotsav
राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को बिजली, पानी, बेहतर सड़कें, प्राकृतिक खेती और आधुनिक खेती से जोड़ा है। किसान भाई अब ड्रोन से खेतों में खाद-बीज का छिड़काव कर रहे हैं। इसी वर्षा काल के बाद किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। Balaram Krishi Mahotsav
रोडवेज की सौगात अगले महीने से मिलेगी
सीएम डॉ यादव ने कहा कि किसानों कल्याण के साथ ही लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। Balaram Krishi Mahotsav
राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी हजारों करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
मुस्लिम बहनों ने भी किया यूसीसी का समर्थन
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अब एक देश, एक विधान, एक प्रधान के संकल्प को पूरा होता दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार ने एक समान नागरिक संहिता को विधानसभा से पास करवाया है। यही समय है सही समय है। अब एक समान कानून के देश और प्रदेश चलेगा। Balaram Krishi Mahotsav
यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिली है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..एमपी के 82.70 लाख किसानों के खातों में सीएम ने डाले 3,300 करोड़ से अधिक की राशि, देखें डिटेल..
पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मिलेगा 35% अनुदान, कैसे ले लाभ जानिए..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई के पहले करें यह काम..
केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





