एमपी में कृषि यंत्रों व सिंचाई उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन, देखें डिटेल..

एमपी के किसानों के लिए जरूरी खबर है Government Scheme के तहत सिंचाई उपकरण पर अनुदान के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है, देखें डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Government Scheme | मध्यप्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों एवं सिंचाई उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभाग ने अलग-अलग कृषि यंत्रों एवं योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं। पात्र किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर शासन की इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किन-किन कृषि यंत्र एवं सिंचाई योजनाओं पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं एवं क्या है पूरी प्रक्रिया आइए जानते हैं..

इन कृषि यंत्र पर मिलेगा अनुदान

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग द्वारा स्प्रिंकलर सेट (पाइप/चिड़िया सेट), पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप), पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक-बिहाइंड), राइजर, शुगरकेन रेटून मैनेजर तथा बलराम ताल निर्माण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। Government Scheme

इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना, सिंचाई संसाधनों का विस्तार करना तथा खेती की लागत कम करते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है।

31 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि

कृषि विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्प्रिंकलर सेट (पाइप/चिड़िया सेट) तथा बलराम ताल निर्माण योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप), पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक-बिहाइंड), राइजर तथा शुगरकेन रेटून मैनेजर के लिए किसान 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। Government Scheme

किसानों को मिलेगा यह फायदा

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती में समय और श्रम दोनों की बचत होती है। विशेष रूप से धान की खेती में पैडी ट्रांसप्लांटर का उपयोग करने से कम समय में अधिक क्षेत्र में रोपाई संभव होती है तथा श्रमिकों पर निर्भरता भी कम होती है। Government Scheme

इसी प्रकार शुगरकेन रेटून मैनेजर गन्ने की रेटून फसल के बेहतर प्रबंधन में सहायक होता है, जबकि राइजर जैसे उपकरण खेत की तैयारी एवं अन्य कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

सिंचाई सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है। इसके माध्यम से पानी का समान वितरण होता है, जिससे कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव हो पाती है। वहीं बलराम ताल निर्माण योजना किसानों को खेत स्तर पर जल संग्रहण की सुविधा उपलब्ध कराती है। Government Scheme

इससे वर्षा जल का संरक्षण होता है और आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहता है। बदलते मौसम और अनियमित वर्षा की परिस्थितियों में ऐसी योजनाएं किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं।

कृषि विभाग ने की किसानों से यह अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सुनिश्चित कर लें। आवेदन प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना आवश्यक है। Government Scheme

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए पात्र किसान अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करें।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक और अनुदान का लाभ पहुंचाना है। Government Scheme

कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने से खेती की लागत में कमी आती है, उत्पादन क्षमता बढ़ती है तथा किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होती हैं। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई एवं जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग को भी प्रोत्साहित करती हैं।

एक नजर में – आवेदन की अंतिम तिथियां

स्प्रिंकलर सेट (पाइप/चिड़िया सेट) – 31 जुलाई 2026

बलराम ताल निर्माण – 31 जुलाई 2026

पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) – 28 जुलाई 2026 Government Scheme

पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक-बिहाइंड) – 28 जुलाई 2026

राइजर – 28 जुलाई 2026

शुगरकेन रेटून मैनेजर – 28 जुलाई 2026

31 जुलाई तक सर्वोत्तम कृषक के लिए भी आवेदन आमंत्रित

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश द्वारा कृषि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जिले के कृषकों एवं कृषक समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। Government Scheme

योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड से कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन,मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कृषक सहित कुल पांच कृषकों का चयन किया जाएगा।

चयनित प्रत्येक कृषक को 10 हजार रुपये का विकासखंड स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तर पर इन पांचों क्षेत्रों में चयनित श्रेष्ठ कृषकों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। Government Scheme

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई के पहले करें यह काम..

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment