मध्यप्रदेश में ई कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान (Sinchai Yantra Anudan) कैसे कर सकेंगे आवेदन? जानिए..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Sinchai Yantra Anudan | मध्य प्रदेश सरकार किसानों की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और पानी की बचत को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल कर रही है। राज्य में किसानों को सिंचाई कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत ड्रिप सिस्टम और स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसे आधुनिक यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन यंत्रों की मदद से न सिर्फ पानी की बचत होगी, बल्कि फसल की पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी और किसानों की लागत भी कम आएगी।
खासतौर पर उन किसानों के लिए यह योजना (Sinchai Yantra Anudan) फायदेमंद साबित होगी जो सीमित जल संसाधनों में बेहतर सिंचाई करना चाहते हैं। अगर आप भी एमपी के किसान हैं और सब्सिडी पर ड्रिप सिस्टम या स्प्रिंकलर लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है। बता दें कि, सिर्फ चुने हुए विशेष जिलों के किसानों को ही कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस योजना के तहत कौन-कौन से किसान पात्र होंगे, कितनी सब्सिडी मिलेगी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है..
Sinchai Yantra Anudan योजना में 13 जुलाई से आवेदन शुरू हुए
कृषि मंत्रालय ने 2025-2026 के लिए कृषि सिंचाई यंत्र अनुदान योजना की घोषणा की है, जिसमें कृषकों को अपने आवेदन प्रस्तुत करने की समय सीमा तय की गई है ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पीडीएमसी योजनांतर्गत प्रेशराइज़्ड सिंचाई परियोजना एवं धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत कृषको के लिए (ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर) के आवेदन चिन्हित जिलों हेतु पोर्टल पर दिनांक (13.07.2026) सोमवार से आमंत्रित किये जा रहे हैं। सभी किसान मध्यप्रदेश शासन की योजना (Sinchai Yantra Anudan) का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। चुने हुए किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
इन जिलों को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान
प्रेशराइज़्ड सिंचाई परियोजना (Sinchai Yantra Anudan) के आवेदन चिन्हित जिलों हेतु जबलपुर, कटनी, दमोह, टीकमगढ़, इंदर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, बैतूल के किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
वही दूसरी तरफ धन धान्य कृषि योजना के आवेदन चिन्हित जिलों हेतु डिंडोरी, टीकमगढ़, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, अलीराजपुर, निवाड़ी जिलों के किसानों को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Sinchai Yantra Anudan योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
फोन नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो
बैंक पासबुक
भूमि संबंधी जानकारी के लिए B1 या खसरा पर्ची
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानो के लिये)
नोट:- ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल Sinchai Yantra Anudan पर आवेदन करने हेतु भूमि संबंधी जानकारी के लिए एग्री-स्टैक की फार्मर आईडी होना अनिवार्य है।
किसान साथी कहां कर सकेंगे योजना में आवेदन?
किसानों को इस योजना (Sinchai Yantra Anudan) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा मौका है। वे ऑफिसियल वेबसाइट (https://farmer.mpdage.org/) पर जा सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसान साथियों को मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए स्वयं से योजना में आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह CSC सेंटर पर जाकर भी योजना में आवेदन करवा सकते है। ध्यान रहें योजना में आवेदन के समय लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज साथ में रखें।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..फार्मर आईडी से आसानी से मिलेगा कई योजनाओं का लाभ, स्टेप बाय स्टेप ऐसे बनाए अपना फार्मर आईडी
एमपी के 82.70 लाख किसानों के खातों में सीएम ने डाले 3,300 करोड़ से अधिक की राशि, देखें डिटेल..
पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत मिलेगा 35% अनुदान, कैसे ले लाभ जानिए..
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई के पहले करें यह काम..
केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






Springar system
Mujhe speingler system ki jarut
भाई अन्य जिलों से क्या दुश्मनी है जो आप चिन्हित जिलों में अनुदान दे रहे हैं कृपया बताने का कष्ट करें सभी जिलों में क्यों नहीं मध्य प्रदेश में सभी जिले एक जैसे ही दो है आवश्यकता है उसे जिले में अधिक देर है यहां काम आवश्यकता हो वहां ऐसा क्यों नहीं कर रहे यह भ्रष्टाचार और अन्य का कार्य है कि चिन्हित जिलों में
भाई अन्य जिलों से क्या दुश्मनी है जो आप चिन्हित जिलों में अनुदान दे रहे हैं कृपया बताने का कष्ट करें सभी जिलों में क्यों नहीं मध्य प्रदेश में सभी जिले एक जैसे ही दो है आवश्यकता है उसे जिले में अधिक देर है यहां काम आवश्यकता हो वहां ऐसा क्यों नहीं कर रहे यह भ्रष्टाचार और अन्य का कार्य है कि चिन्हित जिलों में
सरकार को सभी जिलों के लिए योजना चालू करना चाहिए