हकृवि ने तैयार की गन्ने की नई किस्म (Sugarcane New Variety), एक एकड़ में 700 क्विंटल मिलेगा उत्पादन, देखें नई किस्म की पूरी जानकारी..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Sugarcane New Variety | गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. बीआर कांबोज, अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग के मार्गदर्शन में गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सुधीर शर्मा, एग्रोनोमिस्ट डॉ. मेहर चंद व डॉ. रमेश कुमार सहित वैज्ञानिक टीम ने तकरीबन 12 साल के अनुसंधान के पश्चात गाने की नई किस्म को ईजाद किया है। गन्ने की यह नई किस्म अब तक की सबसे श्रेष्ठतम किस्म को भी पछाड़ी दिख रही है। इसके बाद भारत के उत्तर-पश्चिमी जोन के लिए गन्ने की नई किस्म नई उम्मीद लेकर आई है। गन्ने की इस नवीनतम किस्म की पूरी जानकारी और विशेषताएं देखिए..
कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की यह किस्म | Sugarcane New Variety
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में ईजाद की गई इस किस्म पर 5 प्रदेशों के 9 गन्ना अनुसंधान केंद्रों पर ट्रॉयल चल रहे हैं। 3 माह बाद परिणाम सामने होंगे, लेकिन अभी तक के परिणामों के अनुसार यह किस्म अब से पहले की सबसे श्रेष्ठ सीओ- 0238 को भी पछाड़ रही है।
किसानों के लिए विकसित की गई गन्ने की नवीनतम कि सीओएच- 191 नई उम्मीदें लेकर आई है। इस किस्म से 8 माह की फसल के गन्ने से 10.5 से 11% चीनी की रिकवरी और 10 माह की फसल से 11.5 से 12% चीनी रिकवरी पाई गई है। इस किस्म (Sugarcane New Variety) की पैदावार लेने से अधिक उत्पादन मिलेगा वहीं, चीनी मिलों को 1% से अधिक चीनी रिकवरी ग्रोथ होगी। 1 एकड़ में अधिकतम उत्पादन 700 क्विंटल तक मिल सकेगा।
गन्ने की नई किस्म सीओएच-191 की विशेषताएं
Sugarcane New Variety | गन्ने की इस नई किस्म सीओएच-191 का ट्रायल 5 प्रदेशों के 9 गाना केंद्रों पर चल रहा था। ट्रायल के दौरान सीओएच-191 का परिणाम सीओ – 0238 से बेहतर आया। खास बात यह है कि गन्ने की इस किस्म के एक गन्ने का वजन 3 किलो तक रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने इस किस्म का बीज तैयार कर लिया है यह गन्ना 10 माह में पककर तैयार होगा और 12% तक चीनी की रिकवरी देगा।
अन्य किस्मों से रिकॉर्ड उत्पादन देती है यह किस्म
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक सीओएच- 191 नई किस्म (Sugarcane New Variety) में 1 एकड़ भूमि में अधिकतम उत्पादन क्षमता 700 क्विंटल तक है। औसतन 500 से 550 क्विंटल तक का उत्पाद मिलता है। अन्य किस्मों का औसतन उत्पादन रिकॉर्ड 350 से 400 क्विंटल तक है।
रोग प्रतिरोधी है नई किस्म
Sugarcane New Variety | कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गन्ने की यह नई किस्म पूरी तरह से लाल सड़न रोग से रहित है, जबकि इसमें चोटी भेदक किट के प्रति खास प्रतिरोधक क्षमता है। इसके साथ ही श्रमिकों की किल्लत के दौर में यह किस्म राहत भरी है। इसका पौधा सीधा रहता है, जो मशीन हार्वेस्ट के लिए उपयुक्त है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
गेहूं की कटाई के बाद बिजाई से मिलेगा अधिक उत्पादन
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि इस नई किस्म के बीज की अगर सामान्य विधि से बिजाई की जाए तो एक गन्ने का वजन डेढ़ से दो किलो और 4 फीट दूरी पर बिजाई करने से ढाई से तीन किलो का हो जाता है। इसकी खासियत यह है कि गेहूं की कटाई के बाद बिजाई पर भी अपेक्षित उत्पादन देती है। क्योंकि इसकी बढ़वार तेज है।
300 किसानों को दिया बीज
चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के 14 शुगर मिलों के अंतर्गत 300 किसानों को प्रति किसान 200 आईबड बीज (Sugarcane New Variety) के तौर पर दी गई है। जो प्रदर्शनी प्लांट के तौर पर यह फसल उगाएंगे।
बहुत जल्द रिलीज होगी यह किस्म
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के गन्ना वैज्ञानिक बताते हैं कि सीओएच-191 किस्म (Sugarcane New Variety) करीब 12 साल के अनुसंधान से तैयार हुई है। इसकी अधिकतम उत्पादन क्षमता 700 क्विंटल तक है। 5 प्रदेशों के नौ केंद्रों पर इसका ट्रायल चल रहा है। अगले तीन महीनों में इस किस्म को हरियाणा के लिए रिलीज किया जा सकता है।
मालूम हो कि हरियाणा में पिछले कुछ साल में गन्ने का रकबा सवा लाख हेक्टेयर से घटकर 85 हजार हेक्टेयर रह गया है। प्रदेश में 40 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा घटा है। लेकिन इस नई वैरायटी (Sugarcane New Variety) की बिजाई से गन्ने का रकबा पहले की तरह बढ़ सकता है और प्रदेश में 14 शुगर मिलों में गन्ने की किल्लत दूर हो सकेगी, वहीं इस फसल से मुंह मोड़ चुके किसानों की दोबारा वापसी होगी।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






Yha kism Mp me mil sakegi mob no 7580937304
संभावना तो है, लेकिन कुछ समय लगेगा।