देसी कपास की बुवाई का समय शुरू ; कौन सी किस्में बोएं और जड़ गलन रोग से बचाने के लिए क्या करें, जानिए..

अधिक पैदावार देने वाली कपास की कौन-कौन सी किस्में है एवं क्या है कपास की खेती (Desi Cotton Sowing) का पूरा गणित लिए जानते हैं..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Desi Cotton Sowing | देसी कपास की बुवाई का समय शुरू हो चुका है। अच्छी पैदावार के लिए किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने चाहिए। जिन खेतों में जड़ गलन (रूट रॉट) की समस्या रहती है, उनमें बुवाई से पहले उचित प्रबंधन ज्यादा जरूरी है।

ऐसे खेतों में 6 किलोग्राम जिंक सल्फेट (व्यापारिक ग्रेड) प्रति बीघा की दर से मिट्टी में मिलाने से पौधों की प्रारंभिक वृद्धि सुदृढ़ होती है तथा रोगों की आशंका कम रहती है। कपास की उन्नत किस्में (Desi Cotton Sowing) कौन-कौन सी है एवं खेती के दौरान किन बातों का ध्यान रखने से अच्छी पैदावार होगी आईए जानते हैं..

कपास की उन्नत, प्रमाणित किस्में 

Desi Cotton Sowing | कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक कपास की उन्नत, प्रमाणित किस्मों में आरजी-8, आरजी-18, एच.डी. 123, आर. जी. 542, एफ. डी. के. 124, राज तथा डी. एच. 9 शामिल है। यह कपास की अच्छी उपज देने वाली किस्में है।

कपास की बुवाई में बीज की मात्रा | Desi Cotton Sowing

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक देसी कपास के बीज की मात्रा करीब 3 किलोग्राम प्रति बीघा रखनी चाहिए। बीज उपचार के रूप में ट्राइकोडर्मा हरजेनियम या स्यूडोमोनास फ्लुओरेसेन्स 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपयोग करना चाहिए। इससे रोग नियंत्रण में सहायता मिलती है। फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उन्हें हल, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर या कल्टीवेटर की सहायता से मिट्टी में मिला देना चाहिए।

कपास को जड़ गलन रोग से बचने के लिए यह करें

Desi Cotton Sowing | कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि कपास में सबसे अधिक समस्या जड़ गलन रोग की होती है। इसलिए फसल को इस रोग से बचाना बहुत आवश्यक है। जड़ गलन रोग से पैदावार पर बहुत बुरा असर पड़ता है, क्योंकि इस रोग से पौधे मर जाते हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक जड़कनन रोग से बचने के लिए कपास की फसल में प्रति बीघा 6 किलो जिंक सल्फेट डालें। इससे कपास की फसल में जड़ गलन रोग नहीं लगेगा। वहीं जिन क्षेत्रों में जड़ गलन का प्रकोप ज्यादा है, वहां 2.5 किलोग्राम ट्राइकोडर्मा हरजेनियम को 50 किलोग्राम अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर मिट्टी में देना चाहिए। : Desi Cotton Sowing

किसानों को कृषि विभाग ने समसामयिक यह सलाह भी दी

कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि देसी कपास के साथ-साथ किसानों को इस समय अर्थात ग्रीष्म ऋतु में हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बाजरा की बुवाई प्रारंभ कर देनी चाहिए। वहीं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कद्दूवर्गीय सब्जियों जैसे लौकी, तुरई, करेला, खीरा, ककड़ी तथा भिंडी में शाम को सिंचाई करना अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि इससे पानी का वाष्पीकरण कम होता है। : Desi Cotton Sowing

इधर इस समय जायद की भिंडी में ‘येलो वेन मोजेक (Yellow Vein Mosaic) ‘ रोग का प्रकोप देखा जाता है। इससे पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और फल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसके नियंत्रण के लिए फूल आने से पहले और बाद में प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर डाइमेथोएट 30 EC या 5 मिलीलीटर नीम तेल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े …मूंग की फसल में रस चूसक कीट माहू, जैसिड व फल मक्खी का प्रकोप, कृषि वैज्ञानिकों से जानें इनके नियंत्रण के उपाय..

कपास की बिजाई के लिए यह समय उपयुक्त, रेतीली मिट्टी में बिजाई के लिए यह वैरायटियां रहेगी फायदेमंद ..

गेहूं कटते ही तत्काल बोएं यह फसल ; 2 महीने में करेगी मालामाल, जानें टॉप किस्मों और खेती की पूरी जानकारी..

गर्मी में मूंग की पैदावार डेढ़ से दो गुनी ज्यादा निकलानी हो तो अपनाएं यह टिप्स..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment