एमपी में समर्थन मूल्य पर की जाने वाली मुंग एवं उड़द की खरीदी (Moong Urad Procurement) संबंधी संपूर्ण जानकारी देखें..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Moong Urad Procurement | मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का भारत शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में उपार्जन कार्य किये जाने हेतु किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रदेश में मूंग एवं उड़द की खरीदी (Moong Urad Procurement) एक जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक की जाएगी। किसानों को उपार्जन के पूर्व स्लाट बुकिंग करवाना होगा।
प्रदेश के कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करने हेतु दलहन फसलों का उपार्जन का शासन द्वारा निवत पंजीयन नीति एवं प्रक्रिया के द्वारा सत्याषित पंजीकृत कृषकों एवं रकवे से राज्य शासन द्वारा निर्धारित आंकलित मात्रा का उपार्जन कार्य किया जाना, ताकि प्रदेश में दलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि की जा सके।
मूंग एवं उड़द उपार्जन की यह रहेगी व्यवस्था
ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन (Moong Urad Procurement) दिनांक 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक की अवधि में किया जाएगा। उपार्जन केंन्द्र पर नियुक्त उपार्जन एजेंसी द्वारा उपार्जन कार्य सप्ताह में पाँच दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 08:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक उपार्जन कार्य किया जाएगा। इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी।
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए औसत अच्छी गुणनता (FAO) के ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य क्रमशः रु. 8768 प्रति क्विंटल तथा रू. 7800 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। प्रदेश में मूंग एवं उड़द की खरीदी (Moong Urad Procurement) इसी दर पर की जाएगी।
एमएसपी पर मूंग उपार्जन हेतु जिले
मूंग (36 जिलों में ) नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैता, बैतूल, श्योपुरकला, मिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिन्दवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मण्डला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर, बालाघाट, सतना, पांढुर्ना, मैहर एवं पन्ना । (Moong Urad Procurement)
एमएसपी पर उड़द उपार्जन हेतु जिले
उड़द (28 जिलों में) जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिन्दवाडा, पन्ना, मण्डला, उमरिया, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, सिंगरौली, मैहर, भोपाल, सिहोर, विदिशा, राजगढ़, सागर, छिण्डोरी, छतरपुर, रीवा, मऊगंल, सतना, शाहडोल, खरगोन, पिण्ड, शिवपुरी एवं गुना। (Moong Urad Procurement)
राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, हरदा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, विदिशा, बड़वानी बैतूल, भोपाल, सिवनी, छिन्दवाड़ा, पांढुर्ना, बुरहानपुर, धार, राजगढ़, मण्डला, इंदौर, बालाघाट, डिण्डोरी, रीवा एवं मऊगंजा आदि 26 जिलों में नेफेड और रायसेन, सीहोर, जबलपुर, देवास, गुना, मुरैना, श्योपुरकलां, मिण्ड, शिवपुरी, अशोकनगर, उमरिया, सिंगरौली, सतना मैहर एवं शाहडोल आदि 15 जिलों में एन.सी.सी.एफ. के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
किसानों को 3 दिन में मिलेगा उपज का भुगतान
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन 2026 की मूंग और उड़द की MSP पर खरीद (Moong Urad Procurement) को मंजूरी दे दी है। एमपी में 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग और 2,55,450 मीट्रिक टन उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। केवल पंजीकृत किसानों से खरीद होगी।
खरीद के समय आधार आधारित बायोमेट्रिक/फेस सत्यापन किया जाएगा। केवल FAQ (मानक गुणवत्ता) वाली उपज ही खरीदी जाएगी। अधिकारी बताते हैं कि खरीद के बाद किसानों के खाते में 3 दिनों के भीतर भुगतान करने का प्रावधान है।
स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया आज से शुरू
समर्थन मूल्य पर मूंग संबंधी सभी प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। 30 जून से शुरू हो रही स्लॉट बुकिंग में किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से बेहद कम कोटा मिलने वाला है। इस बार केवल 25 फीसदी मूंग की खरीदी (Moong Urad Procurement) की जाएगी। इस वर्ष सरकार प्रति हेक्टेयर 12 क्विंटल मूंग उत्पादन का अनुमान लगाकर उसका 25% यानी 3 क्विंटल खरीदती है। जब इसे एकड़ में बदला जाता है, तो यह लिमिट प्रति एकड़ मात्र 120 किलो (1.20 क्विंटल) ही बैठती है।
यदि आपके पास 1 एकड़ जमीन है और उसमें 7 क्विंटल मूंग पैदा हुई है, तो सरकारी कटि पर सिर्फ 120 किलो ही बिकेगी। बाकी बची 5.80 क्विंटल मूंग लेकर किसानों को खुले बाजार या मंडियों के चक्कर काटने होंगे। सरकारी समर्थन मूल्य 8,768 प्रति क्विंटल है, जबकि इटारसी और पिपरिया मंडी में मूंग का भाव वर्तमान में 6 हजार से 7 हजार के आसपास चल रहा है। यानी बाकी फसल बेचने पर किसानों को प्रति क्विंटल 2 हजार तक का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। (Moong Urad Procurement)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





