शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण, सदस्यता की अंतिम तिथि 30 जून, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानिए..

एमपी में 30 जून तक पैक्स सदस्यता अभियान चल रहा है सदस्य बनने और Zero Interest Rate Scheme का फायदा लेने के लिए क्या करना होगा, जानिए..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Zero Interest Rate Scheme | मध्य प्रदेश सरकार किसानों को 0% ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाती है। यह कृषि ऋण उन्हें किसानों को मिलता है जो कृषि साख सेवा सहकारी संस्थाओं के सदस्य होते हैं। राज्य सरकार 2026 को किसान कल्याण वर्ष के के रूप में मना रही है इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सहकारी संस्थाओं में सदस्य बनने हेतु अभियान चलाया है।

इस अभियान की अंतिम तिथि 30 जून निश्चित की गई है अर्थात जो भी किसान जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण (Zero Interest Rate Scheme) लेना चाहता है वह 30 जून तक कृषि साथ सहकारी संस्थाओं का सदस्य बनकर फायदा उठा सकता है। कृषि संस्थाओं का सदस्य बनने के लिए क्या करना होगा एवं किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी, आइए जानते हैं..

30 जून तक चलाये पैक्स का सदस्यता अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में नवीन सदस्य बनने के लिए सदस्यता अभियान 30 जून तक चलाएं। गत 14 अप्रैल से शुरू सदस्यता अभियान के जरिए पैक्स में अब तक लाखों किसानों को जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष में सवा लाख नए केसीसी स्वीकृति का लक्ष्य रखें।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को बनाया जा रहा है सुदृढ़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सुदृढ़ीकरण की सराहना करते हुए कहा है कि अगले 3 साल में सभी कमजोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का सुदृढ़ीकरण किया जाए। बताया गया कि गत ढ़ाई वर्षों में 18 कमजोर जिला बैंकों में से 6 की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। शासकीय अंश पूंजी सहायता से 6 जिला बैंक रीवा, सतना, जबलपुर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया को सुदृढ़ करने का प्रयास है। अगले चरण में अन्य 6 भिंड, मुरैना, रायसेन, सागर, सीधी और नर्मदापुरम बैंक के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। (Zero Interest Rate Scheme)

कंप्यूटराइज्ड हो रही है सभी संस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैक्स से लेन-देन की प्रक्रिया को मोबाइल ऐप के जरिए किए जाने के प्रयास किए जाएं। इस पर बताया गया कि प्रदेश की सभी 4536 पैक्स को केंद्र प्रायोजित कंप्यूटराइजेशन योजना अंतर्गत कंप्यूटरीकृत कराया गया है। शत-प्रतिशत कंप्यूटराइजेशन से योजना क्रियान्वयन में प्रदेश देश में अग्रणी है। जल्द ही मोबाइल ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन भी किया जा सकेगा।(Zero Interest Rate Scheme)

सहकारी संस्थाओं का सदस्य बनने के लिए क्या करना होगा

प्रदेश के किसान आसानी से सहकारी संस्थाओं के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए अपने स्थानीय स्तर पर सेवा सहकारी संस्था में जाकर आवेदन करना होगा।(Zero Interest Rate Scheme)

KCC के आवेदन में लगनेवाले दस्तावेज़

आधारकार्ड की फोटोकॉपी

समग्र आई डी की फोटोकॉपी

पेन कार्ड की फोटोकॉपी

बैंक डायरी की फोटोकॉपी

खसरा बी – 1

फोटो -1

जमानतदार

आधारकार्ड की फोटोकॉपी

समग्र आई डी की फोटोकॉपी

खसरा बी-1

फोटो – 1

(नोट – किसान इन दस्तावेजों के साथ ही रेवेन्यू टिकट जरूर अपने साथ ले जाएं। Zero Interest Rate Scheme)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …मूंगफली बंपर पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

मध्य भारत में अधिक उपज देने वाली सोयाबीन की टॉप 3 किस्मों की पैदावार, बीज दर एवं संपूर्ण विशेषताएं देखें..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment