किसानों के लिए अच्छी खबर है यह है कि अब उन्हें KCC लोन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आईए देखते हैं Krishika App की डिटेल..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Krishika App | केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। KCC पर सामान्य ब्याज दर 7% निर्धारित है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि केसीसी धारक किसान समय पर ऋण का भुगतान करते हैं, तो केंद्र सरकार द्वारा 3% ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इसके बाद किसान को केवल 4% वार्षिक ब्याज ही देना पड़ता है। किसानों की सुविधा के लिए अब एक और महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। इस योजना के तहत जल्दी कृषि ऋण मिले और आसानी से मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल ऐप (Krishika App) लॉन्च कर दिया है इस ऐप के माध्यम से किसानों को अब 15 दिन में ही कृषि मिलेगा, आईए जानते हैं पूरी डिटेल..
घर बैठे मोबाइल ऐप से होंगे केसीसी आवेदन
बैंकों से किसान कार्ड योजना के तहत फसली लोन लेने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने अब मोबाइल एप के जरिये केसीसी लोन की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कृषिका मोबाइल एप (Krishika App) लॉन्च किया गया है।
इसके जरिये किसान घर बैठे किसी भी बैंक में ऑनलाइन आवेदन कर 15 दिन में केसीसी लोन ले सकेंगे। अभी किसानों को केसीसी लोन स्वीकृत करवाने के लिए जमीन के दस्तावेजों के साथ फाइलों का बंडल लेकर बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं। किसानों को इससे निजात मिलेगी।
कृषिका एप का इस्तेमाल कैसे करें
अधिकारी बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया कृषिका एप (Krishika App) पूरी तरह से सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। किसानों को एप पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें ऋण से संबंधित आवश्यक सूचनाएं और जरूरी दस्तावेज (जैसे- जमीन दस्तावेज, आधार कार्ड आदि) स्कैन करके अपलोड करने होंगे। आवेदन सबमिट होते ही वह सीधे संबंधित बैंक के ऋण पोर्टल पर चला जाएगा। इसके बाद बैंक का सिस्टम आवेदक किसान के ऋण की स्वीकृति के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर देगा।
किसानों को मिलेंगे यह फायदे
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक केसीसी ऋण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कृषिका मोबाइल एप (Krishika App) लॉन्च किया है। अब किसान घर बैठे एप के जरिये किसी भी बैंक में आवेदन कर पाएंगे।
आवेदन फॉर्म लेने या जमा करवाने के लिए किसान को अब बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार बैंक को आवेदन मिलने के 15 दिन के भीतर लोन स्वीकृति जारी करनी होगी।
किसानों को अब अपनी केसीसी लोन की फाइल के बारे में पूरी जानकारी और लोन का स्टेटस इस एप (Krishika App) पर ही मिल जाएगी। इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों का खेल खत्म होगा। इसके साथ ही कागजी दस्तावेजों की मांग कम होगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से त्रुटियों की गुंजाइश भी ना के बराबर रहेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल साक्षरता को सीधा बढ़ावा मिलेगा।
इस App से जुड़े हैं देश के 35 कमर्शियल बैंक
इस पूरी योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार ने नाबार्ड को नोडल एजेंसी बनाया है। इस (Krishika App) एप से देश के 35 कमर्शियल बैंक शाहिद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि अब नाबार्ड और देश के अलग-अलग जिलों में जिले के लीड बैंक की ओर से गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें किसानों को एप को डाउनलोड करने और इसके इस्तेमाल का तरीका सिखाया जाएगा।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





