खाद बुकिंग को लेकर ई-टोकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, देखें नया अपडेट ..

एमपी में खाद बुकिंग को लेकर ई-टोकन बुकिंग (Fertilizer Booking) व्यवस्था में नया बदलाव हुआ है आईए जानते हैं पूरी डिटेल…

 

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Fertilizer Booking | मध्य प्रदेश में खाद बुकिंग को लेकर अब तक कई बदलाव देखने को मिले हैं। सरकार किसानों की सुविधा के लिए नए-नए अपडेट कर रही है हालांकि इससे किसानों को कुछ हद तक परेशानी भी उठाना पड़ रही है।

इसी बीच एक बार फिर किसानों के लिए ई-टोकन बुकिंग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अब ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया में आधार नंबर के स्थान पर किसान आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाएगा। इससे किसानों को टोकन बुकिंग कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के तहत किसान आईडी में मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी होगा। जिन किसानों की किसान आईडी में मोबाइल नंबर दर्ज या अपडेट नहीं है, उन्हें टोकन बुकिंग से पहले अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। क्या है पूरी व्यवस्था एवं क्या है Fertilizer Booking नई जानकारी आइए जानते हैं..

पंजीकृत मोबाइल नंबर से हो सकेगा लाग इन 

नई व्यवस्था के बाद किसानों को ई-टोकन बुकिंग के लिए आधार नंबर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान अपनी किसान आईडी में दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इसके लिए किसानों को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी किसान आईडी में सही और चालू मोबाइल नंबर लिंक है। मोबाइल नंबर सही होने की स्थिति में पंजीकृत किसान संबंधित पोर्टल पर लॉगिन कर ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। Fertilizer Booking

पंजीकृत किसानों के लिए अलग सुविधा

ई-टोकन बुकिंग की नई प्रक्रिया में पंजीकृत किसानों को पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके लिए किसान को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। Fertilizer Booking

इसके बाद उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़कर ई-टोकन बुकिंग की जा सकेगी। वहीं, जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके लिए पोर्टल पर ‘कृषक का नवीन पंजीकरण’ का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

इस बदलाव का उद्देश्य किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना बताया जा रहा है। आधार नंबर के स्थान पर किसान आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से किसानों को बुकिंग के दौरान पहचान संबंधी प्रक्रिया में सहूलियत मिल सकती है। खासतौर पर ऐसे किसानों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है, जो अपनी कृषि संबंधी सेवाओं के लिए किसान आईडी का उपयोग कर रहे हैं। Fertilizer Booking

मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी

किसानों को सलाह दी गई है कि वे ई-टोकन बुकिंग शुरू करने से पहले अपनी किसान आईडी और उसमें दर्ज मोबाइल नंबर की जांच जरूर कर लें। यदि किसान आईडी में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पुराना नंबर दर्ज है, तो उसे पहले अपडेट कराना होगा। संबंधित पोर्टल पर किसान का मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अलग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। Fertilizer Booking

किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे ऐसा मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, जो उनके पास सक्रिय रूप से उपलब्ध हो। भविष्य में पंजीकरण, लॉगिन, टोकन बुकिंग या अन्य ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त हो सकती है। ऐसे में गलत या बंद मोबाइल नंबर दर्ज होने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फार्मर आईडी होना अनिवार्य

नई व्यवस्था के मद्देनजर किसानों को अपनी किसान आईडी की जानकारी भी सुरक्षित रखनी होगी। बताया जा रहा है कि बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल पाएगा। गौरतलब है कि फार्मर आईडी कृषि विभाग या संबंधित ऑनलाइन सेवाओं में किसान की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें मोबाइल नंबर अपडेट होने से किसान विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। Fertilizer Booking

कृषि विभाग ने किसानों से यह भी अपील की है कि वे ई-टोकन बुकिंग के नाम पर किसी अनधिकृत व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, ओटीपी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। बुकिंग या मोबाइल नंबर अपडेट करते समय केवल अधिकृत पोर्टल और निर्धारित प्रक्रिया का ही उपयोग करें।

पंजीकरण की प्रक्रिया में भी बदलाव

पोर्टल पर किसानों के लिए दो प्रमुख विकल्प दिखाई दे सकते हैं। पहला विकल्प पंजीकृत कृषकों के लिए होगा, जिसके माध्यम से पहले से पंजीकृत किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। Fertilizer Booking

दूसरा विकल्प नए किसानों के पंजीकरण के लिए होगा। जिन किसानों का अभी पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ‘कृषक का नवीन पंजीकरण’ विकल्प के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया में मोबाइल नंबर को प्रमुख आधार बनाए जाने से किसानों को अपने पंजीकरण विवरण को अपडेट रखना और भी जरूरी हो गया है। इसलिए किसान समय रहते अपनी किसान आईडी की जानकारी जांच लें और किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे ठीक करा लें। Fertilizer Booking

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े .. धान की फसल में इन कीट रोग का खतरा सबसे ज्यादा, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

बौना वायरस ने बढ़ाई धान की खेती करने वाले किसानाें की टेंशन, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

सोयाबीन में तीसरा स्प्रे कब करें? फूल आने की अवस्था में इन दवाइयों का इस्तेमाल करें किसान

धान की पैदावार बढ़ाने के लिए इस चीज पर अवश्य ध्यान दें किसान, कीट-रोग से भी ज्यादा पहुंचा है नुकसान

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment