ईरान जंग के चलते देश में खाद के दाम में बढ़ोतरी हो गई है, आईए जानते हैं खाद के भाव Fertilizer New Rate 2026 में कितनी बढ़ोतरी हुई..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Fertilizer New Rate 2026 | डॉलर के लगातार बढ़ते भाव और ईरान जंग के कारण अब देश में खाद के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। खरीफ सीजन के पहले हुई इस बढ़ोतरी से किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इधर दूसरी ओर सरकार रासायनिक उर्वरकों की मात्रा काम करने के लिए अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती और प्राकृतिक और जैविक खेती पर जोर दे रही है।
हालांकि यह इतना जल्दी संभव भी नहीं है, क्योंकि लगातार रासायनिक उर्वरक इस्तेमाल करने के कारण अब खेतों को रासायनिक उर्वरक देना मजबूरी हो गई है। ऐसे में किसानों को अब मजबूरन अधिक दाम पर रासायनिक उर्वरक खरीदकर फसलों को देना होगा। आइए जानते हैं खाद के भाव (Fertilizer New Rate 2026) में कितनी हुई है बढ़ोतरी..
कृषकों के लिए उर्वरकों की अंतिम विक्रय दरें
डीएपी – 1,350 रुपए प्रति बोरी।
टीएसपी – 1,300 रुपए प्रति बोरी।
पोटाश – 1,975 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (12:32:16) – 2,450 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (10:26:26) इण्डोरामा – 1,990 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (10:26:26) – 2,450 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (15:15:15) – 2,000 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (16:16:16) – 2,050 रुपए प्रति बोरी।
यूरिया एसएसपी (5:15:0:10) – 830 रुपए प्रति बोरी।
अमोनिया सल्फेट – 1,400 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (24:24:0) – 2,300 रुपए प्रति बोरी।
एनपीके (19:19:19) – 2,400 रुपए प्रति बोरी।
सुपर फास्फेट जिंक – 590 रुपए प्रति बोरी।
(प्रति 50 कि. ग्रा. बोरी – Fertilizer New Rate 2026)
डीएपी और यूरिया के भाव में नहीं हुई बढ़ोतरी
गौरतलब है कि भारत में हर साल करीब 400 लाख टन यूरिया, 100 लाख टन डीएपी और 140 लाख टन कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की खपत होती है। फिलहाल सरकार का मुख्य फोकस किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने पर है। इसी वजह से सरकार इन उर्वरकों के आयात पर विशेष ध्यान दे रही है। (Fertilizer New Rate 2026)
सरकार डीएपी की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग पर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी भी दे रही है, ताकि किसानों पर ज्यादा बोझ न पड़े। किसके साथ ही यूरिया पर भी सरकार सब्सिडी दे रही है। लेकिन अन्य कॉम्प्लेक्स उर्वरकों, जैसे एनपीके, पर ऐसी अतिरिक्त सहायता नहीं मिल रही है। इसी कारण उनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।(Fertilizer New Rate 2026)
इधर यूरिया आयात को लेकर सरकार ने जारी किया टेंडर
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में उर्वरक कंपनी NFL (National Fertilizers Limited) ने यूरिया आयात के लिए बड़ा टेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि भारत 17 लाख टन (1.7 मिलियन टन) यूरिया खरीदना चाहता है।इस टेंडर में कंपनियों को 8 जून तक अपनी बोली जमा करनी होगी। इसके खुलने की तारीख 18 जून रहेगी और खरीदा गया यूरिया 20 जुलाई तक भारत पहुंचाना होगा।
सूत्रों के अनुसार भारत बड़ी मात्रा में यूरिया खरीद रहा है, इससे संकेत मिलता है कि खरीफ सीजन के लिए खाद की मांग मजबूत है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया महंगा है, तो वैश्विक उर्वरक कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। बताया जा रहा है कि भारत की बड़ी खरीद से कुछ समय के लिए वैश्विक सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ सकता है। (Fertilizer New Rate 2026)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े …90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..
मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






बहुत सुंदर जानकारी सर