प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में किसान कब तक करवा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा। आइये जानते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
PMFBY | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ-2026 सीजन के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसानों के पास फसल बीमा कराने के लिए अब मात्र 25 दिवस शेष हैं। ऐसे में सभी कृषकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
कैसे मिलेगा PMFBY योजना का लाभ
किसान क्रेडिट कार्डधारी कृषकों से अनुरोध किया गया है कि वे जिस बैंक से उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी अद्यतन कराएं। वहीं अऋणी एवं डिफाल्टर कृषकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने निकटस्थ सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से शीघ्र फसल बीमा कराएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
PMFBY फसल बीमा कराने के लिए कृषकों को बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, पटवारी अथवा पंचायत सचिव द्वारा जारी बोनी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (अनिवार्य), मतदाता परिचय पत्र अथवा पैन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ले जाना आवश्यक होगा।
PMFBY | किसानों से अपील, करवाएं खरीफ फसलों का बीमा..
कृषकों से पुनः आग्रह है कि मौसम की अनिश्चितताओं, प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाली संभावित फसल क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए समय रहते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





