मध्य भारत में अधिक उपज देने वाली सोयाबीन की टॉप 3 किस्मों की पैदावार, बीज दर एवं संपूर्ण विशेषताएं देखें..

2026 में सोयाबीन की अधिक उपज देने वाली सोयाबीन की टॉप 3 किस्में (High Yielding Soybean Varieties) कौन-कौन सी है आईए जानते हैं..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

High Yielding Soybean Varieties | खरीफ सीजन 2026 की बुवाई का समय निकट आ चुका है। इस वर्ष सोयाबीन के भाव में हल्की बढ़ोतरी होने से किसानों में सोयाबीन की खेती के प्रति रुझान अच्छा दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर इस वर्ष सोयाबीन के बीज की मारामारी भी देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी कि की गई भविष्यवाणी ने भी किसानों को चिंता में डाल रखा है मौसम विभाग ने इस वर्ष एल नीनो की संभावना जताई है जिसके चलते सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सितंबर मानसून के जाते समय सितंबर अक्टूबर में अच्छी बारिश होगी।

ऐसी स्थिति में मध्य भारत के किसानों के लिए सोयाबीन की कौन-कौन सी किस्में अच्छी पैदावार और मौसम के अनुकूल रहेगी आइए जानते हैं High Yielding Soybean Varieties..

NRC 150 सोयाबीन, पैदावार 30 से 35 क्विंटल हेक्टेयर

देश ने मध्यक्षेत्र म.प्र., राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के विदर्भ एवं मराठवाड़ा व उ.प्र. के बुंदेलखण्ड में बोनी हेतु अनुशसित सोयाबीन की नवीन किस्म एन. आर. सी. – 150 सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र (N.R.C.S.) इंदौर द्वारा वर्षों के गहन अनुसंधानों के पश्चात जारी की गई है। सोयाबीन की यह अर्ली किस्म की अवधि लगभग 92 दिवस है। High Yielding Soybean Varieties

सोयाबीन की इस किस्म का दाना बोल्ड, पीला, चमकदार, हायलम-काला 100 दानों का वजन लगभग 11.50 ग्राम पौधा ऊँचाई वाला फैलावदार हार्वेस्टर से काटने हेतु उपयुक्त, फलियाँ फूटती (शेटरिंग) नहीं, फलियाँ रोएदार चिकनी नहीं, तीन दाने की फलियाँ, पत्तियाँ चोड़ी गोलाकार, फूलों का रंग सफेद फूल आने की अवधि 30 /- 35 दिन कीट / रोग प्रतिकारक क्षमता अच्छी है।

इस किस्म की बीज दर लगभग 40 किलो / एकड़ व लाईन से लाईन की दूरी 14 इंच रखने पर आदर्श परिणाम । व्यवहारिक रूप से 30/35 क्विंटल हेक्टेयर तक अधिकमतम उत्पादन देने की क्षमता। High Yielding Soybean Varieties

JS 9560 के समान जल्दी पकेगी संपूर्ण 95 सोयाबीन

सोयाबीन की यह नई किस्म सोयाबीन की अर्ली वैरायटी जेएस 9560 के समान ही जल्दी पक कर तैयार होती है और उत्पादन भी 6 क्विंटल प्रति बिघा तक का देती है। सोयाबीन की यह नवीनतम वैरायटी संपूर्ण 95 के नाम से किसानों के बीच बहुत जल्द प्रचलित हो गई है। High Yielding Soybean Varieties

इस वैरायटी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह 100% वायरस मुक्त वैरायटी है। सोयाबीन की यह नवीनतम किस्म येलो मोजक, तना छेदक, जड़ गलन, एंथ्रेकनोज, बीमारियों के लिए प्रतिरोधी है। इसके साथ-साथ यह वैरायटी राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट (सोयाबीन का कैंसर) बीमारी के लिए 100% प्रतिरोधी है।

सोयाबीन की इस वैरायटी की बीज दर की बात करें तो इसकी बीज दर 20 क प्रति बीघा या 35 क प्रति एकड़ आदर्श रहती है। High Yielding Soybean Varieties

वहीं पैदावार 6 क्विंटल बीघा या 11 क्विंटल प्रति एकड़ अर्थात 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की रहती है। बिज दर कम रहने और पैदावार अधिक रहने के कारण प्राइवेट रिसर्च की यह सोयाबीन वैराइटी बहुत जल्द किसानों के बीच लोकप्रिय हो गई है।

JS 2172 सोयाबीन, पैदावार 30 से 35 क्विंटल हेक्टेअर

High Yielding Soybean Varieties एडवांस जनरेशन की विपरीत मौसमी परिस्थितियों में भी अधिक उत्पादन देने वाली मध्यम अवधि की पानी के लिये सहनशील, मोटा (बोल्ड), उच्च गुणवत्ता वाला, चमकदार सुन्दर दाना, मजबूत जड़-तंत्र, उत्तम अंकुरण क्षमता फली चटकने की समस्या न हो कम बीज दर वाली कीट एवं व्याधि हेतु

बहुरोधी सहनशील किस्म जे. एस. 2172 देश के मध्यक्षेत्र म.प्र., बुंदेलखण्ड, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र हेतु अनुशंसित की गई है जो कि मध्यम से अधिक वर्षा वाले व मध्यम से अधिक भारी मिट्टी (हेवी स्वाईल) हेतु यह उपयुक्त किस्म है ।

इस किस्म की अवधि मध्यम लगभग 94-95 दिवस है जो कि वर्षों एवं भूमि मिट्टी की स्थितियों के अनुरूप थोड़ी परिवर्तित हो सकती है इसकी औसत उत्पादन क्षमता लगभग 25 क्विं / हेक्टे. है, किंतु किसानों से प्राप्त आकड़ों एवं व्यवहारिक स्थिति में इस किस्म ने अधिकतम 30 / 35 क्विंटल हेक्टेअर तक उत्पादन देकर किसानों को अचरज में डाल दिया है। High Yielding Soybean Varieties

इस किस्म का पौधा मध्यम ऊँचाई वाला, शाखाओं वाला फैलावदार होता है एवं इसका तना हरा होता है। इस किस्म का दाना पीला, चमकदार, अत्यंत सुंदर, हायलम ब्राउन पत्तियाँ हरी एवं पत्तियाँ चोड़ी नुकीली (ओवेट शेप), फूलों का रंग सफेद तथा फलियाँ रोएदार होते हैं।

बीज दर हेक्टेअर लगभग 80 किलो रखने पर आदर्श परिणाम मिलता है। सोयाबीन की इस किस्म का तना मजबूत होने से (लाजिंग) आड़ा पड़ने की समस्या नहीं, पौधे की ऊँचाई एवं फैलाव अच्छा होने से हरवेस्टर से काटने हेतु उपयुक्त। High Yielding Soybean Varieties

सोयाबीन की इन वैरायटियों का बीज कहां मिलेगा

अच्छी पैदावार देने वाली सोयाबीन की नवीनतम किस्म संपूर्ण 95 ( रिसर्च किस्म ), जेएस 2172 एवं एनआरसी 150 का बीज लेने के लिए किसान साथी गायत्री बीज बैंक उज्जैन पर धीरज पंड्या के मोबाइल नंबर 9575699947 पर संपर्क कर सकते हैं। High Yielding Soybean Varieties

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

9560 के साथ पकने वाली, 100% वायरस मुक्त व 6 क्विंटल बिघा की पैदावार देने वाली सोयाबीन की नई वैरायटी की जानकारी..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment