सोयाबीन के आयात में उछाल के बावजूद सोयाबीन के भाव में जबरदस्त तेजी, देखें सोया प्लांट भाव..

सोयाबीन के आयात में इजाफा हुआ है, इसके बावजूद Soybean Prices में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है आईए देखते हैं, पूरी रिपोर्ट..

Soybean Prices | देश में सोयाबीन की घरेलू सप्लाई कम होने से आयात में बड़ा उछाल आया है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के अनुसार, चालू तेल वर्ष 2025-26 (अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026) में जून के अंत तक देश में 7.77 लाख टन सोयाबीन का आयात हो चुका है। पिछले साल इसी समय केवल 2 हजार टन सोयाबीन का आयात हुआ था, यानी इस बार आयात में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है।

देश में सोयाबीन की सप्लाई चैन गड़बड़ा गई है। स्टॉक लगातार काम होता जा रहा है, यही कारण है कि आयात में बढ़ोतरी होने के बावजूद सोयाबीन के भाव (Soybean Prices) में गिरावट होने की बजाय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकार बताते हैं कि यह स्थिति अगले सीजन तक रहने की संभावना है। आईए जानते हैं सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोया प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव..

SOPA ने जारी की यह रिपोर्ट

SOPA की रिपोर्ट के अनुसार जून 2025 तक 7.77 लाख टन सोयाबीन आयात हो चुका है और पूरे तेल वर्ष में यह आंकड़ा 9 लाख टन तक पहुंच सकता है। SOPA का कहना है कि देश में सोयाबीन की उपलब्धता कम होने के कारण आयात बढ़ाना पड़ा है। संगठन के अनुमान के मुताबिक पूरे तेल वर्ष 2025-26 में सोयाबीन का कुल आयात करीब 9 लाख टन तक पहुंच सकता है। घरेलू बाजार में सोयाबीन की कीमतों और उपलब्धता को देखते हुए आयात का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

SOPA की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में कुल 110.26 लाख टन सोयाबीन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। इसमें से अब तक करीब 77.5 लाख टन सोयाबीन बाजार में पहुंच चुका है। पिछले साल इसी समय करीब 89 लाख टन सोयाबीन बाजार में आया था। कम आवक के कारण बाजार में सप्लाई का दबाव बना हुआ है। (Soybean Prices)

सोयामील का उत्पादन घटा

सोपा द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार सोयाबीन से बनने वाले सोयामील के उत्पादन में भी कमी देखी गई है। अक्टूबर से जून तक इस साल सोयामील का उत्पादन 64.31 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल यह 68.65 लाख टन था। सोयामील का इस्तेमाल पशुओं के चारे और खाद्य उत्पादों में किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सोयामील का निर्यात भी कम हुआ है। जून तक करीब 9.02 लाख टन सोयामील का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 15.60 लाख टन था। घरेलू बाजार में ज्यादा मांग और ऊंची कीमतों के कारण निर्यात में कमी आने की संभावना जताई गई है। (Soybean Prices)

सोयामील की घरेलू खपत में हुई बढ़ोतरी

देश में सोयामील की घरेलू खपत में बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण निर्यात में गिरावट दर्ज हुई है। SOPA ने अनुमान लगाया है कि पूरे तेल वर्ष 2025-26 में सोयामील का निर्यात घटकर करीब 10 लाख टन रह सकता है। पिछले साल यह आंकड़ा 20.23 लाख टन था।

वहीं घरेलू खाद्य क्षेत्र में सोयामील की खपत 9 लाख टन और पशु चारा क्षेत्र में 63 लाख टन रहने का अनुमान लगाया गया है। SOPA के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने बताया कि संगठन ने सोयामील निर्यात के अनुमान को पहले के 11 लाख टन से घटाकर 10 लाख टन कर दिया है। वहीं घरेलू खपत के अनुमान को बढ़ाया गया है क्योंकि देश में सोयामील की मांग लगातार बढ़ रही है। (Soybean Prices)

सोयाबीन के भाव में आई तेजी

सोयाबीन आयात बढ़ने और सोयामील निर्यात घटने से देश के सोयाबीन बाजार पर ज्यादा असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आयात बढ़ाने के बावजूद सोयाबीन के भाव (Soybean Prices) में तेजी देखने को मिल रही है महाराष्ट्र में सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

मध्य प्रदेश के सोयाबीन प्लांटों ने भी (Soybean Prices) सोयाबीन के भाव 7200 से 7350 रुपए प्रति क्विंटल तक खोले हैं। इधर दूसरी ओर सोयाबीन की नई फसल आने में अभी 3 महीने की देरी है। ऐसे में किसानों, व्यापारियों और प्रोसेसिंग उद्योग की नजर अब आने वाले महीनों में सोयाबीन की आवक, कीमतों और सरकारी नीतियों पर रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक अन्तराष्ट्रीय बाजारों की Soybean Prices आई तेजी अब बाजार पर असर दिखा रही है, बाजार को सोया मील की तेजी से सपोर्ट मिल रहा है।

गौरतलब है कि भारत लगभग 60% खाद्य तेल आयात करता है। दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में चीन की सोयाबीन खरीद धीमी है और ब्राजील अर्जेंटीना में सप्लाई मजबूत है, फिर भी बाजार ऊपर है, क्योंकि अब ट्रेंड सीड से नहीं बल्कि तेल से चल रहा है, यानी सोया कॉम्प्लेक्स पूरी तरह ऑयल-ड्रिवन हो चुका है। मौजूदा स्थिति में तेजी का ट्रेंड बरकरार है, लेकिन ओवरबॉट संकेतों के कारण बीच-बीच में करेक्शन भी आ सकता है। (Soybean Prices)

सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव

मध्यप्रदेश ; इंदौर – अडाणी 7250 अमृत 7275 अवी एग्री 7350 बंसल 7300 बैतूल 7450 धानुका 7350 धीरेंद्र 7320 दिव्य ज्योति 7100 आइडिया 7250 केएन एग्री 7350 केपी सॉल्वेक्स 7300 खंडवा 7200 लिविंग फूड 7250 मित्तल 7275 एमएस सॉल्वेक्स 7150 नीमच 7325 पतंजलि फूड 7150 प्रकाश 7300 प्रेस्टीज 7225 रामा फास्फेट 7100 सांवरिया 7250 सोनिक 7250 सालासर 7300 सतना 7251 स्काईलार्क 7100 सूर्या फूड 7300 विप्पी 7200 रुपए प्रति क्विंटल।

महाराष्ट्र Soybean Prices ; धुले – दिसान 7525 मालेगांव 7420 मोअल 7510 नंदूरबार 7350 ओमश्री 7350 संजय 7440 रुपए। नागपुर – आदित्य 7425 एबीआयएस 7350 गोयल 7300 श्यामकला 7350 शालीमार 7375 स्नेहा 7475 तान्या 7475 रुपए प्रति क्विंटल।

राजस्थान ; कोटा – गोयल 7050 महेश 7475 सोना 7350 सोयुग 7200 रुपए प्रति क्विंटल। (Soybean Prices)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..बागवानी मिशन योजना के तहत पॉलीहाउस, ट्रैक्टर, कोल्ड स्टोरेज व ड्रैगन फ्रूट के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें आवेदन जानें..

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

मोबाइल से होगा केसीसी लोन का आवेदन, बैंक से 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी, सरकार ने लॉन्च किया एप, मिलेंगे यह फायदे..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment