एमपी में प्री-मानसून की बारिश शुरू, प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की जानकारी..

मध्य प्रदेश में आज एवं अगले तीन दिन के दौरान कैसा रहेगा मौसम आइए जानते हैं मौसम (Weather Alert) अलर्ट..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Weather Alert | देश के अन्य राज्यों की भांति मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है, जबकि इस समय नौतपा चल रहा है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी रहती है, लेकिन प्रदेश में भीषण गर्मी-हीटवेव (लू) की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। पूरे प्रदेश में कहीं ओले तो कहीं बारिश होने का अनुमान है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

IMD मौसम केंद्र भोपाल ने आज रविवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी के बाकी 47 जिलों में भी गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आज कहीं भी लू चलने की चेतावनी नहीं है। इस साल मई में पहली बार होगा, जब प्रदेश के सभी जिलों में तेज गर्मी नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के सभी जिलों में आज एवं अगले दो-तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आइए जानते (Weather Alert) हैं..

सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी से हो रही बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल रही है। शुक्रवार शाम से शनिवार की रात तक प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का दौर बना रहा। टीकमगढ़ में सवा इंच पानी गिर गया। दतिया में आधा इंच और नौगांव में पौन इंच पानी गिरा।

इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, खरगोन, शिवपुरी, डिंडौरी, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, देवास, झाबुआ, टीकमगढ़, मुरैना, बैतूल, बालाघाट, श्योपुर में भी बारिश का दौर जारी रहा। श्योपुर में ओले भी गिरे।

यह भी पढ़े ..मानसून 5 दिन से एक ही जगह अटका, इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार, कहां कितनी होगी बारिश, जानिए..

आज एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल आदि आठ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल, रायसेन, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी आदि जिलों में आंधी के साथ बारिश अलर्ट (Weather Alert) मौसम विभाग ने जारी किया है।

राजस्थान में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में शनिवार को आए बवंडर के बाद आज रविवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है। आज रविवार को राज्य के 8 जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में इस वेदर सिस्टम का असर 3 जून तक बने रहने की आशंका है।

इधर, शनिवार को धूल के गुबार के कारण कई शहरों में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। आंधी की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हवा की अधिकतम गति 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। राज्य में पिछले 3 दिन में कई शहरों का पारा 12 डिग्री तक गिरा है। (Weather Alert)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment