एमपी में मानसून के आगमन को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश में कब दस्तक देगा मानसून, देखें नया अपडेट..

आज मानसून महाराष्ट्र, सहित देश के 6 राज्यों तक पहुंच गया है। एमपी में इस बार लेट दस्तक देगा मानसून (MP Monsoon Update) देखें डिटेल…

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

MP Monsoon Update | जून महीने में 21 दिन बीतने के बाद भी मानसून का इंतजार किया जा रहा है। किसान भी मानसून की आस लगाए हुए बैठे है ताकि वह खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य शुरू करें। हालांकि मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है और अब जल्द ही मानसून प्रदेश ने दस्तक देने वाला है। इसी बीच मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून का नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, बारिश का आंकड़ा घटा है साथ ही मानसून की अस्थिरता के चलते किसानों को खरीफ फसलों को लेकर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जून को मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है। अगले 48 घंटों में मानसून मुंबई समेत इन राज्यों के और अधिक हिस्सों में फैल सकता है। वहीं आज सोमवार को भोपाल, धार, रायसेन और उज्जैन में तेज बारिश हुई। अगले कुछ घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही कई जिलों में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। आइये जानते है ताजा मानसून पूर्वानुमान / MP Monsoon Update…

बारिश का आंकड़ा घटा | MP Monsoon Update

मानसून के लेट होने से जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा भी तेजी से घट रहा है। प्रदेश में 48 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें से पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में 69 प्रतिशत पानी कम गिरा है। : MP Monsoon Update

पश्चिमी हिस्से के संभाग- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में आंकड़ा 29 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 55 में से 45 जिलों में बारिश का आंकड़ा माइनस में है। अलीराजपुर में एक बूंद भी रिकॉर्ड नहीं हुई है, जबकि भोपाल में सबसे ज्यादा साढ़े 4 इंच पानी गिर चुका है।

खरीफ फसलों की बोवनी को लेकर किसानों की चिंता बड़ी

MP Monsoon Update | मानसून के लेट होने से किसान सबसे ज्यादा चिंता में हैं। वे खरीफ सीजन की फसल जैसे- सोयाबीन, उड़द, मूंग, तूअर आदि की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। शाजापुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसएस धाकड़ बताते हैं कि बोवनी के लिए कम से कम 4 इंच बारिश जरूरी है। इससे जमीन में पर्याप्त नमी आती है। इतनी बारिश होने के बाद ही किसान बोवनी करें।

बीज खराब होने का खतरा बढ़ा : मानसून के समय पर आने की संभावना के चलते प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने सोयाबीन की बोवनी कर दी। उन पर बीज खराब होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि पानी के अभाव में बीज खराब हो सकता है। ऐसे में किसानों को दोबारा बोवनी करना पड़ेगी। हालांकि, उन किसानों के लिए राहत है, जिनके पास सिंचाई के लिए पानी है। : MP Monsoon Update

मध्यप्रदेश में कब दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून (MP Monsoon Update) की सामान्यत: 15 जून के आसपास एंट्री हो जाती है, लेकिन इस बार 22 जून तक मानसून का अता-पता नहीं है। तेलंगाना में 8 जून से ही मानसून अटका हुआ है। हालांकि, यह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में 23 जून को छत्तीसगढ़ आने की संभावना है।

डेली एमपी मंडी भाव व्हाट्सऐप ग्रुप 

रफ्तार तेज रहती है तो यह एमपी में 25 जून के आसपास आ सकता है। पिछली बार यह 16 जून को ही आ गया था। प्रदेश में मानसून 7 दिन लेट हो गया है, जबकि इसकी एंट्री को 4 दिन और लगेंगे। IMD ने 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून (MP Monsoon Update) के दस्तक देने का अनुमान जताया है। 23 जून को यह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की ओर आगे बढ़ सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

MP Monsoon Update | मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में धार के मांडू, देवास, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं शिवपुरी, गुना, रतलाम के धोलावाड़, उज्जैन, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन के भीमबेटका और सांची, विदिशा के उदयगिरि, राजगढ़, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी के बावनगजा, खरगोन के महेश्वर, खंडवा के ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, हरदा, बैतूल, निवाड़ी के ओरछा, दमोह, सागर, सतना के चित्रकूट, मैहर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया के बांधवगढ़, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। : MP Monsoon Update

अभी तक कहां कितनी बारिश हुई?

MP Monsoon Update | मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के भोपाल, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, सीहोर, शाजापुर और श्योपुर में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा है। वही दूसरी ओर, प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, रीवा, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश हुई है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण, सदस्यता की अंतिम तिथि 30 जून, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानिए..

मूंगफली बंपर पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment