एमपी में मानसून की हुई एंट्री, अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट..

एमपी में मानसून की एंट्री लगभग 9 दिन लेट हुई है। अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के किन-किन जिलों में कैसी बारिश होगी, Monsoon Updates देखें..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Monsoon Updates | लंबे इंतजार अर्थात 8 से 9 दिनों के इंतजार के पश्चात आखिरकार बुधवार को मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में मानसून ने जोरदार एंट्री दी है। मानसून की एंट्री के साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इधर बैतूल छिंदवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है एवं मानसून किस प्रकार से प्रदेश को कवर करेगा आईए जानते (Monsoon Updates) हैं..

बालाघाट से हुई एमपी में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य अनुमान से नौ दिन बाद आखिरकार बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानूसन ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी। मानूसन ने बालाघाट जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया और फिलहाल आलीराजपुर, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदा पुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी तक पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में इसके और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। (Monsoon Updates)

प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन मौसम को लगातार प्रभावित कर रही है। इसके चलते बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसूनी गतिविधियों (Monsoon Updates) के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि बारिश एवं आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें। मौसम विभाग ने सीहोर और जबलपुर जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। यहां गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, गुना, अशोकनगर, सतना, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। (Monsoon Updates)

अगले 24 घंटे में होगी इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार और छिंदवाड़ा जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर सहित कई जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज हो सकती है। (Monsoon Updates)

अगले तीन-चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें ..

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम (Monsoon Updates) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में वैज्ञानिक बताते हैं कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों को मानसून कवर कर लेगा।

इधर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसूनी गतिविधियां तेज होगी और अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो रहा है, वहीं सीधी जिले में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। यहां अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। (Monsoon Updates)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण, सदस्यता की अंतिम तिथि 30 जून, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानिए..

मूंगफली बंपर पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment