खरीफ फसलों की बुवाई के समय खाद आपूर्ति को लेकर किसानों के लिए आई अच्छी खबर मिली, देखें डिटेल..

खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए Fertilizer Supply News के रूप में अच्छी खबर आई है, आईए जानते हैं पूरी डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Fertilizer Supply News | देश के कई राज्यों में मानसून के आगमन के साथ खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है इस समय सबसे अधिक किसानों को खाद की आवश्यकता होती है।

खरीफ फसलों की बुवाई के बीच किसानों के लिए हाल ही में राहत भरी खबर यह आई है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद रासायनिक खाद लेकर आ रहे 4 जहाजों ने सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है और यह जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं। खाद के इस आयत से देश में खाद की आपूर्ति पर अच्छा असर पड़ेगा एवं किसानों को सुलभता से खाद मिल पाएगी, Fertilizer Supply News आइए जानते हैं पूरी डिटेल..

देश में आ रहा है यह खाद

देशभर में इस समय खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक व्यापार चुनौतियों के बीच रासायनिक खाद लेकर आने वाले 4 बड़े मालवाहक जहाजों ने सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है। इन जहाजों में यूरिया, डीएपी और सल्फर की खेप शामिल है जो देश में खाद उपलब्धता को और मजबूत करेगी। Fertilizer Supply News

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह जहाज कुछ ही दिनों में कृष्णापट्टनम, काकीनाडा, पारादीप और मुंद्रा आदि भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचेंगे। जहाजों के पहुंचते ही खाद की खेप को उतारकर वितरण व्यवस्था में शामिल किया जाएगा, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

देश में उपलब्ध है पर्याप्त खाद

उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, 22 जून 2026 तक देश में कुल रासायनिक खाद का उपलब्ध स्टॉक 196.08 लाख टन दर्ज किया गया है। यह पिछले साल की समान अवधि के 168.67 लाख टन के मुकाबले अधिक है। Fertilizer Supply News

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस समय यूरिया का स्टॉक 81.44 लाख टन, डीएपी 20.92 लाख टन, एनपीके 55.91 लाख टन, एमओपी 12.68 लाख टन और एसएसपी 25.13 लाख टन पर पहुंच गया है। इससे संकेत मिलता है कि खरीफ सीजन की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार मौजूद है।

उर्वरक मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च 2026 से 21 जून 2026 तक देश में कुल 153.4 लाख टन खाद की बिक्री दर्ज की गई है। यह पिछले साल की समान अवधि के 140.2 लाख टन से 13.2 लाख टन अधिक है। Fertilizer Supply News

बिक्री के आंकड़ों में यूरिया की हिस्सेदारी 79.1 लाख टन रही, जबकि एनपीके की 34.8 लाख टन और डीएपी और टीएसपी की संयुक्त बिक्री 19.8 लाख टन रही।

देश में बढ़ाया जा रहा है उर्वरकों का उत्पादन

उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच सरकार ने घरेलू उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और आयात व्यवस्था को साथ लेकर काम किया है। Fertilizer Supply News

इसी अवधि में देश में 133.12 लाख टन खाद का घरेलू उत्पादन दर्ज किया गया। वहीं भारतीय बंदरगाहों पर 43.69 लाख टन खाद की आयातित खेप पहुंची। सरकार का मानना है कि घरेलू उत्पादन और आयात का यह संतुलन किसानों तक नियमित आपूर्ति बनाए रखने में मदद करेगा।

सरकार का फोकस यूरिया की सप्लाई पर अधिक

खरीफ सीजन के साथ-साथ आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर सरकार का फोकस यूरिया की मांग एवं आपूर्ति पर अधिक बना हुआ है। सरकार ने हालिया वैश्विक निविदा प्रक्रिया के तहत 17.70 लाख टन यूरिया का अनुबंध किया है। Fertilizer Supply News

इसके साथ खरीफ सीजन के लिए 90 लाख टन से ज्यादा यूरिया और पी एंड के श्रेणी के उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। इसके लिए विदेशों में स्थित 28 भारतीय मिशनों के सहयोग से कई देशों से आपूर्ति चैनल तैयार किए गए हैं।

उर्वरक मंत्रालय के अनुसार भारत ने यूरिया की आपूर्ति ओमान, मलेशिया, वियतनाम, जॉर्जिया, नाइजीरिया, रूस, फिनलैंड, मिस्र, अल्जीरिया, तुर्किये और नीदरलैंड से सेबी सुनिश्चित की है। Fertilizer Supply News

वहीं डीएपी और एनपीके की खेप रूस, मोरक्को, मिस्र, अमेरिका, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब समेत कई देशों से लाई जा रही है। सरकार का कहना है कि राज्यों, वितरण एजेंसियों और सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर खाद उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण, सदस्यता की अंतिम तिथि 30 जून, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानिए..

मूंगफली बंपर पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment