लाड़ली लक्ष्मी-बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा,‌ कैबिनेट मीटिंग में योजनाओं को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला..

मध्यप्रदेश में आज कैबिनेट की मीटिंग (Cabinet Meeting) में लाडली बहना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर लिया बड़ा निर्णय। देखें डिटेल।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Cabinet Meeting | रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा फायदा लाखों बहनों और बेटियों को मिलेगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं बेटियों की तरह से तोहफा दिया जाएगा। मोहन सरकार की कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में लाडली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना के अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

लाड़ली बहना एवं लक्ष्मी योजना को 5 साल तक बढ़ाया

Cabinet Meeting | मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों को सरकारी सहायता मिलती रहेगी। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इन दोनों योजनाओं को अगले 5 साल तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

ये भी पढ़ें रबी सीजन में अब किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत, मध्यप्रदेश सरकार ने की यह तैयारी…

Cabinet Meeting | रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में इस बार रक्षाबंधन पर लाभार्थियों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त के साथ यह राशि जुड़ने से 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1750 रुपए पहुंचेंगे। वही दूसरी ओर उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं को भी इस बार 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

किस योजना पर कितना खर्च करेगी सरकार | Cabinet Meeting

लाड़ली बहना : 1,14,365 करोड़ रूपये।

लाड़ली लक्ष्मी : 16,326 करोड़ रूपये।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना : 2,137 करोड़ रूपये।

स्वास्थ्य : 11,835 करोड़ रूपये।

कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

कैबिनेट ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पदों समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी भी दी है। निगम में पहले से स्वीकृत 7 पद 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसमें 60% केंद्र जबकि 40% राज्य का हिस्सा रहेगा।

विज्ञान विभाग की योजनाओं को भी मंजूरी

Cabinet Meeting | मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ‘अनुसंधान, योजना तथा विकासीय गतिविधियां’, ‘निर्देशन एवं प्रशासन’ और ‘विज्ञान को लोकप्रिय करना, विज्ञान के प्रसार हेतु सहायता’ योजनाओं को भी जारी रखने की मंजूरी मिली है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पांच साल के लिए 492 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र को 20 हेक्टेयर जमीन मिली कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए आईसीएआर (नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट) को सीहोर के भाउखेड़ी गांव में जमीन दी गई है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर भूमि स्थायी पट्टे पर दी जाएगी।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क बनेगा | Cabinet Meeting

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से 5 से 15 साल के बच्चों में प्रतिभाओं की खोज के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाने की बात कही है। युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

देश के एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक युवा देश होने के नाते एआई के विस्तार और विकास में भारत की अहम भूमिका होगी। : Cabinet Meeting

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त भारत के लिए देश में 100 सप्ताह का बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख हस्तियों, समाजसेवी संस्थाओं और हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार करने की आवश्यकता भी बताई।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..120 दिनों तक बिना कीटनाशक फलों को देगा सुरक्षा, ICAR ने किसानों के लिए तैयार किया ‘शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप’

खाद वितरण में हुआ बड़ा बदलाव, एमपी में खाद वितरण का हाइब्रिड मोड हुआ लागू, कैसे मिलेगा खाद, देखें डिटेल..

इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने लॉन्च किए दो नए उत्पाद, धान की बीमारियों पर मिलेगा प्रभावी नियंत्रण

केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “लाड़ली लक्ष्मी-बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा,‌ कैबिनेट मीटिंग में योजनाओं को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला..”

  1. राज्य सरकार pmayg 2026 की दूसरी किस्त कब डालेगी लाभार्थियों के खातों में

    Reply

Leave a Comment