सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के क्या भाव चल रहे हैं एवं मंडियों में प्याज लहसुन के क्या भाव (Soybean Onion Garlic Bhav) है, जानिए..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Soybean Onion Garlic Bhav | सोयाबीन की खेती करने वाले किसान लंबे समय से सोयाबीन के भाव को लेकर निराश हो चुके थे लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच जंग के कारण सोयाबीन के भाव में हल्की तेजी आई। इस समय अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगभग खत्म हो चुकी है दोनों के बीच सीज फायर चल रहा है इस बीच किसानों के लिए अच्छी बात यह है कि सोयाबीन के भाव में स्थिरता बनी हुई है।
इस समय कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन के भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास ही बने हुए हैं। इस भाव में पिछले एक महीने के दौरान 100 से 200 रुपए की तेजी या 100 से 200 रुपए की ही मंदी देखने को मिली। इस दौरान सोयाबीन के भाव में ना तो अधिक बढ़ोतरी हुई है और ना ही एक साथ बड़ी गिरावट आई। हालांकि सोयाबीन के बीज वाले माल में जरूर लगातार तेजी देखने को मिली। (Soybean Onion Garlic Bhav)
सोयाबीन का कारोबार करने वाले व्यापारियों के मुताबिक आगे भी यही भाव रहने की संभावना हैं। इधर दूसरी ओर मंडियों में प्याज एवं लहसुन के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। आईए जानते हैं सोयाबीन प्लांट में सोयाबीन खरीदी के भाव के साथ-साथ कृषि उपज मंडियों में प्याज लहसुन के भाव (Soybean Onion Garlic Bhav) ..
प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव
इंदौर (मध्यप्रदेश) अडाणी 7000 अमृत 6950 अवी एग्री 6950 बंसल 6950 बैतूल 7125 कोरोनेशन 6775 धानुका 6950 धीरेंद्र 7000 दिव्य ज्योति 6855 आइडिया 6950 केएन एग्री 7100 केपी सॉल्वेक्स 7050 खंडवा 6900 लिविंग फूड 6951 मित्तल 7001 एमएस सॉल्वेक्स 6850 नीमच 6975 प्रकाश 7000 प्रेस्टीज 7000 रामा फास्फेट 6800 सांवरिया 7100 सोनिक 6950 सालासर 7000 स्काईलार्क 6900 सूर्या फूड 6975 रुपए । धुले दिसान 7250 मालेगांव 7200 मोअल 7190 नंदूरबार 7000 ओम श्री 7100 संजय 7200 रुपए। नागपुर एबीआयएस 7050 गोयल 7050 श्यामकला 7100 शालीमार 7125 स्नेहा 7200 तान्या 7150 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा (राजस्थान) गोयल 6850 महेश 7525 सोना 7125 सोयुग 7000 रुपए प्रति क्विंटल। (Soybean Onion Garlic Bhav)
इधर, लहसुन और प्याज में आईं हल्की नरमी
पिछले सप्ताह इंदौर स्थित चोइथराम मंडी में शनिवार को लहसुन और प्याज दोनों में आवक अच्छी रही, लेकिन खरीदारों की सीमित मांग से भाव नरम बने रहे। लहसुन की अच्छी क्वालिटी का माल 14,000 से 14,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि सामान्य माल 10,000 से 13,000 रुपए और हल्की क्वालिटी 700 से 7,000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रही।
व्यापारियों के अनुसार बाजार में उच्च गुणवत्ता का माल कम है, फिर भी पिछले सप्ताह भाव में करीब 1,000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई। इंदौर की चोइथराम मंडी में लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 13500 से 14000 देशी 10000 से 11000 एवरेज 8000 बारिक 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। (Soybean Onion Garlic Bhav)
इधर प्याज की आवक अधिक आवक के दबाव से बाजार में हल्की नरमी रही। अधिकांश प्याज 2,000 से 2,300 रुपए प्रति क्विंटल बिका, जबकि बेहतर क्वालिटी का माल 2,550 से 2,600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। प्याज नया 1200 से 1300, पुराना 800 से 1000 एवरेज 500 से 700 गोल्टा 300 से 400 प्रति क्विंटल रहे। आलू ज्योति नया 700 से 800, ज्योति राशन आलू 500 से 600, गुल्ला 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल बिका। (Soybean Onion Garlic Bhav)
लहसुन के अच्छे माल की कीमतों में तेजी के संकेत
मौसम विभाग में इस वर्ष मानसून पर अल-नीनो का असर होने के संकेत कई दिनों पूर्व दे दिए थे। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। मानसून की गति बहुत धीमी है। यही कारण है कि किसान सोयाबीन भी खरीफ सीजन में सोयाबीन भी जल्दी पकने वाली किस्मों की बुवाई कर रहे हैं। वहीं लहसुन की अच्छी क्वालिटी वाले बीज को लेकर भी अभी से सक्रिय हो गए हैं।
इस समय लहसुन की जल्दी पकने वाली वैरायटी खासकर ऊटी लहसुन की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में व्यापार व्यापारी बताते हैं कि लहसुन के अच्छे माल में आगे और तेजी देखने को मिलेगी। (Soybean Onion Garlic Bhav)
(नोट : यहां दिए गए (Soybean Onion Garlic Bhav) भाव दिनांक 27 जून 2026 की स्थिति के हैं।)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





