मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के जबलपुर-सागर संभाग के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। कहां कहां बारिश के आसार, देखें डिटेल..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Weather Alert | मध्य प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। जबलपुर-सागर संभाग के 7 जिलों ( टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट) में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटे में ढाई से 4 इंच तक पानी बरस सकता है।
वहीं भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD भोपाल के मुताबिक, प्रदेश में अब तक औसत 26.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल कोटे का 71% है, हालांकि अभी भी 37 जिले कम बारिश (Weather Alert) की श्रेणी में बने हुए हैं। देखें आज कहां कहां बारिश के आसार है..
Weather Alert | 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इतना बरस सकता है पानी
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल में इस दौरान हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है। : Weather Alert
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा बारिश का दौर
Weather Alert | मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि 28 से 30 अगस्त के दौरान गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ जिलों में ही तेज बारिश हो सकती है। 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट, 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ही भारी बारिश का अलर्ट है।
ये भी पढ़ें मानसून अनुमान घटा, सूखे का खतरा बढ़ा: स्काईमेट ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया, देखें डिटेल..
Weather Alert | अब तक 26.5 इंच पानी गिरना था
IMD (मौसम केंद्र) की माने तो प्रदेश में अब तक 674.6 मिमी यानी, 26.5 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 29.2 इंच (742.3 मिमी) की तुलना में 2.7 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 6% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है।
37 जिलों में 1% से 49% तक कम बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19% तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, डिंडौरी, निवाड़ी में 1% से 49% तक कम बारिश हुई है। : Weather Alert
वहीं, पश्चिमी हिस्से के आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी,रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 4% से 50% कम पानी गिरा है।
18 जिलों में ज्यादा बारिश | Weather Alert
IMD की माने तो अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..केंद्र सरकार के एक फैसले के पश्चात एमपी के कई जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, डिटेल जानिए..
खाद वितरण की नई नीति लागू, एक हेक्टेयर पर कितनी बोरी डीएपी और यूरिया खाद मिलेगा, जानिए..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





