पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हुआ, कब मिलेगी किस्त जानिए..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की तारीख (Pm Kisan Nidhi) घोषित हो चुकी है, देखें पूरी जानकारी..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Pm Kisan Nidhi | देश में मानसून के आगमन के साथ ही खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। फसल की बुवाई के समय किसान साथियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। किसानों की आर्थिक समस्याओं को हल करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है।

इस योजना के तहत किसान साथियों को प्रति वर्ष 6000 तीन बार किस्तों में 2000- 2000 रुपए प्रति किस्त के मान से मिलते हैं। किसानों को अब तक 22 किस्तें मिल चुकी है। किसान साथी अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। इस किस्त के लिए भी तारीख की घोषणा हो चुकी है, आईए जानते हैं पूरी डिटेल..

4 महीने में जारी होती है किस्त 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के 9.32 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। इनमें से मध्य प्रदेश के 84 लाख किसान है। Pm Kisan Nidhi योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसे देश भर के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाया गया है।

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जो आमतौर पर लगभग चार महीने के अंतराल पर होती हैं। किस्त की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

गौरतलब है कि PM किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Nidhi) 1 दिसंबर, 2018 को किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई थी। इस स्कीम के तहत पहली किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जारी की थी। तब से लेकर अब तक यह स्कीम (Pm Kisan Nidhi) भारत के सबसे बड़े किसान कल्याण कार्यक्रमों में से एक बन गई है, जो देश भर के करोड़ों किसान परिवारों को नियमित आय सहायता दिलाती है।

PM किसान लाभार्थी की स्थिति (स्टेटस) कैसे जांचें 

किसान इन स्टेप्स का पालन करके आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि वे (Pm Kisan Nidhi) योजना के रजिस्टर्ड लाभार्थी हैं या नहीं। स्टेटस देखने के लिए PM किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

“Know Your Status” (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।

इसके बाद अपना लाभार्थी स्टेटस और पेमेंट की जानकारी देखने के लिए विवरण सबमिट करें।

किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Nidhi) की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है किसान PM किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 के माध्यम से भी सहायता पा सकते हैं।

पीएम किसान योजना में नए आवेदन कैसे करें

PM किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई करने के आसान स्टेप्स ये हैं-

PM किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

“New Farmer Registration” चुनें। अपना आधार नंबर और कैप्चा डिटेल्स डालें और जरूरी पर्सनल और खेती से जुड़ी जानकारी भरें।

सभी डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद एप्लीकेशन सबमिट करें। इसके पश्चात भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म सेव और प्रिंट कर लें।

कब आएगी PM किसान की 23वीं किस्त, जानिए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Nidhi) की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि योजना की अगली किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।

सावधान रहे किसान 

हाल के सालों में सरकारी स्कीम (Pm Kisan Nidhi) से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। किसानों को PM किसान पेमेंट अपडेट देने का दावा करने वाले फर्जी मैसेज, कॉल या लिंक से सावधान रहना चाहिए। स्कैम से बचने के लिए, हमेशा ऑफिशियल PM किसान पोर्टल या सरकारी हेल्पलाइन के जरिए जानकारी वेरिफाई करें। अनजान लोगों के साथ आधार डिटेल्स, बैंक अकाउंट की जानकारी, OTP या पासवर्ड शेयर न करें।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा कृषि ऋण, सदस्यता की अंतिम तिथि 30 जून, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानिए..

मूंगफली बंपर पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..

मध्य भारत में अधिक उपज देने वाली सोयाबीन की टॉप 3 किस्मों की पैदावार, बीज दर एवं संपूर्ण विशेषताएं देखें..

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment